1 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। अमेरिकी सरकार द्वारा भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ लगाने के फैसले का सीधा असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। सुबह के कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 270 अंक टूटकर 80,915.43 पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 80.95 अंक गिरकर 24,687.40 पर फिसल गया। यानी बाजार खुलते ही दोनों प्रमुख इंडेक्स में करीब 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
अमेरिका के इस फैसले ने दुनियाभर के ट्रेडिंग सेंटिमेंट को प्रभावित किया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत दर्जनों देशों से आने वाले प्रोडक्ट्स पर 25 फीसदी तक का टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लागू कर दी है, जिससे आयात-निर्यात और विदेशी निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारतीय बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा था, लेकिन ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वॉर जैसे संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका ऐसे सख्त फैसले जारी रखता है, तो भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं। ऐसे हालात में निवेशकों को सतर्क रहने और लॉन्ग टर्म पर्सपेक्टिव के साथ ही निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel