click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीती बीजेपी, कांग्रेस और आप के गठबंधन को बड़ा झटका
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Chandigarh > चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीती बीजेपी, कांग्रेस और आप के गठबंधन को बड़ा झटका
ChandigarhElectionsIndia

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीती बीजेपी, कांग्रेस और आप के गठबंधन को बड़ा झटका

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन की हार हो गई है. इस चुनाव में जहां बीजेपी प्रत्याशी को 16 वोट मिले हैं, वहीं गठबंधन प्रत्याशी को सिर्फ 12 वोट मिले हैं.

Last updated: 2024/01/30 at 4:18 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ में आज यानी मंगलवार को मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें बीजेपी ने जीत हासिल की. मनोज सोनकर को चंडीगढ़ का नया मेयर चुना गया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को शिकस्त दी. बीजेपी के खाते में 16 वोट आए तो इंडिया गठबंधन के खाते में 12 वोट आए. 8 वोट रद्द हुए हैं. जो वोट रद्द हुए वो इंडिया गठबंधन की पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हैं. इंडिया गठबंधन के पास 20 की संख्या थी, उनको सिर्फ 12 वोट पड़े हैं और 8 वोट कैंसिल हुए हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि प्रेसिडिंग ऑफिसर ने काउंटिंग के दौरान एजेंट को आगे नहीं आने दिया और इस दौरान पेन से कुछ मार्किंग किया, जिसके बाद वोटों को कैंसिल किया है.

Contents
आम चुनावों से पहले पहली लड़ाईक्या है चंडीगढ़ नगर निगम का समीकरण? AAP और बीजेपी में मेयर के लिए टक्कर

#WATCH | AAP councillor Prellata says, "We will approach the High Court. Today, the BJP has won by deceit. The ballot was snatched from my hand. Kirron Kher madam was continuously signalling. How can 8 votes be invalid? " pic.twitter.com/2un08V7HlN

— ANI (@ANI) January 30, 2024

आप और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा बीजेपी पर प्रेसिडिंग ऑफिसर से मिली भगत करके वोट रद्द करवाने का आरोप लगाया जा रहा है. इनका कहना है कि जब प्रेजेंटिंग ऑफिसर ने बैलट बॉक्स को खोल तब उन्होंने जो इंडिया एयरलाइंस का मेयर पद के उम्मीदवार के एजेंट को आगे नहीं आने दिया और इसी वजह से उनके वोटों के साथ छेड़खानी की गई, उनको कैंसिल किया गया. कांग्रेस और आप रद्द हुए 8 वोटों से नाराज है. दोनों ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट जाने का फैसला किया. गठबंधन की दोनों पार्टियों ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में बीजेपी की जीत पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. वहीं AAP नेता राघव चड्ढा ने बताया है कि वह कांग्रेस नेता पवन बंसल के साथ दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

I along with Senior Congress leader Pawan Bansal will address a joint press conference at 2:30PM at Punjab Bhawan, Chandigarh.

We will expose the FRAUD that BJP has committed today in #ChandigarhMayorElections

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 30, 2024

आम चुनावों से पहले पहली लड़ाई

बता दें कि आम चुनाव से पहले एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच यह पहला टकराव था. कड़ी सुरक्षा के बीच ये चुनाव हुआ. चंडीगढ़ नगर निगम की सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय बैरिकेड लगाए गए थे. नगर निगम बिल्डिंग के आसपास ट्रिपल लेयर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया. चुनाव के दौरान 800 जवान तैनात रहे. चंडीगढ़ पुलिस के 600 जवान, ITPB और रैपिड एक्शन फोर्स के 100100 मुलाजिमों की तैनात रही.

Congratulations to @BJP4Chandigarh Unit for winning the Mayor election. Under the leadership of Prime Minister Shri @narendramodi Ji, UTs have witnessed record development. That the INDI Alliance fought their first electoral battle and still lost to BJP shows that neither their…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 30, 2024

पहले ये चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की बीमारी के कारण 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था. हालांकि, इस कदम का कांग्रेस और आप पार्षदों ने विरोध किया. 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में आप और कांग्रेस गठबंधन के पास कुल मिलाकर 20 वोट थे, जो बीजेपी के 15 वोटों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रहे थे. इसमें 14 पार्षद और सांसद किरण खेर के अतिरिक्त वोट शामिल है.

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अपने 24 जनवरी के आदेश में चंडीगढ़ प्रशासन को आज मेयर चुनाव कराने का निर्देश दिया था. अदालत ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया. आप-कांग्रेस गठबंधन ने रणनीतिक रूप से विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित किया था. आम आदमी पार्टी की ओर से कुलदीप कुमार मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार उतारी.

आप-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी के आठ साल के शासन को तोड़ना चाहता था. कांग्रेस ने 2022 और 2023 में मतदान में हिस्सा नहीं लिया था. उन चुनावों में बीजेपी की जीत हुई थी. मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया गुप्त मतदान के माध्यम से आयोजित की जाती है. इस बार के चुनाव में मेयर की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी. सीनियर डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के कुलजीत संधू का मुकाबला कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गबी से था, जबकि डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के राजिंदर शर्मा और कांग्रेस की निर्मला देवी के बीच मुकाबला था, लेकिन आप-कांग्रेस ने इन चुनावों का बहिष्कार किया.

क्या है चंडीगढ़ नगर निगम का समीकरण?

चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं और एक सांसद का वोट मिलाकर 15 वोट हो जाते हैं. वहीं INDIA ब्लॉक के पास आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 7 पार्षद मिलाकर कुल 20 वोट हैं. शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने NOTA के साथ रहने का ऐलान किया है. चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षदों की संख्या 35 है. सांसद का एक वोट मिलाकर वोटों की कुल संख्या 36 हो जाती है.

AAP और बीजेपी में मेयर के लिए टक्कर

इस चुनाव में मेयर सीट पर बीजेपी की ओर से मनोज सोनकर प्रत्याशी हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा दोनों डिप्टी मेयर पर AAP प्रत्याशी नहीं उतारेगी. डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस की ओर से गुरप्रीत सिंह गबी और निर्मला देव प्रत्याशी होंगी, जबकि बीजेपी से कुलजीत संधू और राजिंदर शर्मा चुनाव लड़ेंगे.

 

You Might Also Like

क्या व्लादिमीर पुतिन ‘अमरता’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं? लंबी उम्र की रिसर्च पर वैश्विक चर्चा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, पुलिस कार्रवाई पर रोक

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

UP-ATS की बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ से मोहम्मद शेख गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

TAGGED: AAP, BJP, bjp government, Chandigarh, Chandigarh Mayor elections, Congress, Election, hindi news, hindinews, india alliance, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, Politics, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article महात्मा गांधी के 76वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि,
Next Article भारतीय नौसेना का 24 घंटे में एक और सफल ऑपरेशन,

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

क्या व्लादिमीर पुतिन ‘अमरता’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं? लंबी उम्र की रिसर्च पर वैश्विक चर्चा
India Top News World June 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, पुलिस कार्रवाई पर रोक
India Top News June 2, 2026
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन
Education India Top News June 2, 2026
दिल्ली न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी
Delhi India Top News June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.