दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 63 वांटेड नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से 36 नक्सली वांटेड बताए जा रहे हैं।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बस्तर डिवीजन में नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की लगातार अपील की जा रही है, जिसका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है।
#WATCH | दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ | 63 वांछित नक्सली दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किए।#NaxalSurrender #Dantewada #Chhattisgarh #Naxalism #Surrender63
[ Naxal Surrender, Dantewada, Chhattisgarh, 63 Naxals, Police ] pic.twitter.com/2GHFPnQ35O
— One India News (@oneindianewscom) January 9, 2026
एसपी गौरव राय के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल मिलाकर करीब 1.19 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि अब तक 1,230 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि नक्सली संगठन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
एसपी ने कहा कि बचे हुए नक्सली नेता और कैडर या तो सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं या फिर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, स्किल ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जी सकें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel