दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में भारी तनाव के बीच प्रशासन ने 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है। यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर की गई थी। हालांकि, इसी दौरान सुनियोजित तरीके से ‘मस्जिद गिराने’ की झूठी अफवाह फैलाई गई, जिससे माहौल बिगड़ गया। भीड़ को भड़काकर पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने अब तक 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल हालात पूरी तरह काबू में बताए जा रहे हैं।
मंगलवार और बुधवार, 6–7 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात, एमसीडी (MCD) की टीम 32 जेसीबी मशीनों के साथ तुर्कमान गेट पहुंची। कोर्ट के आदेश के तहत मस्जिद के पास बनी अवैध दुकानों, एक डिस्पेंसरी और एक सामुदायिक भवन को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल अतिक्रमण के खिलाफ थी और कुल 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
#WATCH | Delhi | Deputy Commissioner (DC) of the City S.P. Zone (CSPZ), Vivek Agarwal says, "The action has been taken following the orders of the Court, the action was taken overnight and this was a structure spanning 4000 square metres and 32 JCBs were used to carry out the… https://t.co/iFHynFkMMN pic.twitter.com/hqqYXkHEHP
— ANI (@ANI) January 7, 2026
जांच में सामने आया है कि जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचे, कुछ युवकों ने बाइक और स्कूटी पर घूम-घूमकर यह अफवाह फैलाई कि मस्जिद गिराई जा रही है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो और संदेश फैलाए गए, जिनमें लोगों को “घर से बाहर निकलने” और “रात काली करने” जैसे उकसावे दिए गए। जबकि सच्चाई यह है कि मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
अफवाहों के बाद हालात बिगड़े और पूर्व नियोजित तरीके से भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमलावर गली-मोहल्लों के कोनों से अचानक सामने आए, जिससे साफ है कि वे पहले से तैयारी करके आए थे। पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति संभाली और 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया। सीसीटीवी फुटेज और बॉडी कैमरों की मदद से 4–5 अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस हेडक्वार्टर का सोशल मीडिया सेंटर भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर नजर रखे हुए है।
सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। मलबा हटाने और सुरक्षा कारणों से जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और दिल्ली गेट के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और फिलहाल इन रास्तों से गुजरने से बचें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel