click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी केस: ED ने फ्रीज किये 580 करोड़ रुपये, छापेमारी में कैश और कीमती चीजें भी जब्‍त
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Delhi > महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी केस: ED ने फ्रीज किये 580 करोड़ रुपये, छापेमारी में कैश और कीमती चीजें भी जब्‍त
Delhi

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी केस: ED ने फ्रीज किये 580 करोड़ रुपये, छापेमारी में कैश और कीमती चीजें भी जब्‍त

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं. ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध से अर्जित अनुमानित आय लगभग 6000 करोड़ रुपये है.

Last updated: 2024/03/01 at 2:22 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में अपराध की आय से कमाए गए 580 करोड़ रुपये फ़्रीज़ किये गए हैं. इसके अलावा छापेमारी के दौरान 1.86 करोड़ रुपये कैश और 1.78 करोड़ की क़ीमती चीजें ज़ब्त की गई हैं. ये छापेमारी हाल ही में ईडी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, इंदौर और गुरुग्राम में की थी. ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध से अर्जित अनुमानित आय लगभग 6000 करोड़ रुपये है.

Contents
ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टेबाज़ी का खेलस्‍टॉक मार्केट में लगाया जा रहा था सट्टेबाजी का पैसाकुल 15 परिसरों पर छापेमारी…

ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टेबाज़ी का खेल

छतीसगढ़ पुलिस की एफआईआर पर ईडी ने अपनी तफ्तीश शुरू की इसके अलावा विशाखापटनम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस ने भी महादेव ऐप के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसे भी ED ने रिकॉर्ड पर लिया था. जांच में पता चला की महादेव ऐप दुबई से चलाई जा रही थी, जिसके कई देशों में अलग अलग नाम से फ्रेंचाइजी 70 से 30 परसेंट प्रॉफिट मार्जिन पर दी गई थी. महादेव ऐप के प्रमोटर कुछ अन्य बेटिंग ऐप जैसे रेडी अन्ना फेयर प्ले व अन्य एप में भी पार्टनर थे. इन ऐप के जरिये होने वाली कमाई को फर्जी बैंक अकाउंट और हवाला के जरिये एक से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा था. जांच के दौरान यह पता चला की कोलकाता का रहने वाला एक बड़ा हवाला कारोबारी हरि शंकर TIBERWAL जो की दुबई में रहकर महादेव एप के प्रमोटर के साथ इस धंधे को आगे बढ़ा रहा है.

स्‍टॉक मार्केट में लगाया जा रहा था सट्टेबाजी का पैसा

इस जानकारी के बाद ईडी ने हरी शंकर के ठिकानों और उसके करीबियों पर रेड्स की जिसमें पता चला की ये खुद स्काई एक्सचेंज के नाम से अपनी एक बैटिंग ऐप भी चला रहा था. इस बेटिंग ऐप से होने वाली कमाई को इंडियन स्टॉक मार्किट में FPI रूट्स से इन्वेस्ट कर रहा था. इसके अलावा इसने अपने कई साथियों को फर्जी कंपनी में डायरेक्टर और कर्मचारी दिखा रखा था, जिनके जरिये स्टॉक मार्केट में पैसे इन्वेस्ट कर रहा था. ईडी ने हरी शंकर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 580.78 करोड़ को PMLA के तहत फ्रीज कर दिया है.

कुल 15 परिसरों पर छापेमारी…

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, साल्ट लेक में एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय सहित राज्य में छह स्थानों पर छापेमारी की गई. प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले की जांच के तहत मुंबई, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में कुल 15 परिसरों पर पिछले दिनों छापेमारी की गई थी. इस मामले में ईडी ने अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

ईडी ने पहले कहा था कि ऐप द्वारा अर्जित कथित अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था. ऐप के मुख्य प्रवर्तक और संचालक छत्तीसगढ़ के ही हैं. एजेंसी कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच के साथ उनके संबंधों के मामले में पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है.

You Might Also Like

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

लोकतंत्र का नया कीर्तिमान: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

TAGGED: breakingnews, Chhattisgarh, current affairs, Delhi, Delhi NCR, Enforcement Directorate, HARI SHANKAR TIBERWAL, hindinews, indian stock market, indore, kolkata, Mahadev Online Betting Case, Mumbai, oneindianews, oneindianewscom, online gaming, PMLA Act, west bangal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आसाराम को SC से राहत नहीं, सजा पर रोक लगाने वाली मांग पर कहा-राजस्थान HC जाएं
Next Article रूसी सेना में कार्यरत 20 भारतीयों को लाने के प्रयास जारी, विदेश मंत्रालय ने कतर से लेकर मालदीव मसले पर दिया जवाब

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026
27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.