महाराष्ट्र के Nashik जिले में Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान पिछले एक महीने से फरार हैं। पुलिस ने 26 मार्च को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आज नासिक कोर्ट में निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। जांच अधिकारी (IO) और शिकायतकर्ता को कोर्ट में अपना लिखित जवाब दाखिल करना है, जिसके बाद अदालत फैसला सुनाएगी।
बचाव पक्ष और आरोप
पिछली सुनवाई के दौरान निदा खान के वकील ने दलील दी थी कि वह गर्भवती हैं और उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं सरकारी पक्ष और पीड़ित पक्ष के वकीलों ने इन दावों का विरोध करते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तर, रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, मोहम्मद शफी शेख, आसिफ आलम अंसारी और अश्विनी चेनानी शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपियों को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
SIT की जांच तेज
विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्य आरोपी दानिश शेख के मोबाइल फोन को अनलॉक कर लिया है। फोन से मिले डेटा, चैट्स और 78 से अधिक ईमेल्स की जांच की जा रही है।
अब तक सामने आई 8 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए, यौन शोषण किया गया, धोखाधड़ी की गई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।
SIT जबरन धर्मांतरण, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और कथित ‘ब्लैक मैजिक’ जैसे गंभीर आरोपों की भी जांच कर रही है।
चौथी पीड़िता के सनसनीखेज आरोप
मामले की चौथी पीड़िता ने महिला आयोग के सामने बड़ा खुलासा किया है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी डिजिटल स्टॉकिंग कर रहे थे और उसके बारे में अफवाहें फैलाई गईं।
गिरफ्तारी पर सवाल
मुख्य आरोपी निदा खान की अब तक गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel