दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके Chittaranjan Park (सीआर पार्क) में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) शाम तारा अपार्टमेंट के ओ ब्लॉक में हुई, जहां बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी असद उसी अपार्टमेंट के एफ ब्लॉक में रहता है और उसका मृतक Rakesh Sood और उनके बेटे Karan Sood के साथ पैसों और पार्किंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
चाकू से हमला, अस्पताल में मौत
शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे आरोपी ने तीनों को बाहर बुलाया और बहस के दौरान अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय राकेश सूद और 27 वर्षीय करण सूद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हमले में करण का चचेरा भाई राहुल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।
इलाके में मची अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पूरे इलाके को घेर लिया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। बाद में पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, “पैसों और पार्किंग को लेकर पिछले एक साल से दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका था, जो इस वारदात का कारण बना।”
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel