दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 23 अवैध हथियार और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस मामले पर जानकारी देते हुए प्रमोद सिंह कुशवाहा (एडिशनल CP, स्पेशल सेल) ने बताया कि इस पूरे सिंडिकेट का संचालन घोषित अपराधी शाहबाज अंसारी कर रहा था, जो पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में चर्चा में आया था।
पुलिस के अनुसार, शाहबाज अंसारी को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह विदेश भाग गया। इस सिंडिकेट को चलाने में उसका चाचा रेहान अंसारी भी शामिल है, जिसके दुबई या मिडिल ईस्ट के अन्य हिस्सों में छिपे होने की आशंका है।
#WATCH | Delhi police have arrested 9 individuals and recovered 23 weapons, along with 92 cartridges, in the recent crackdown on an arms syndicate.
The syndicate, led by proclaimed offender Shahbaz Ansari, who has previous connections to the Sidhu Moosewala murder case, operates… https://t.co/8MCUiUol5m pic.twitter.com/Gq8Xjcl1Al
— ANI (@ANI) April 29, 2026
जांच में सामने आया है कि इस गैंग के पास हथियार दो मुख्य रास्तों से पहुँचते थे—एक पंजाब में ड्रोन के जरिए और दूसरा नेपाल के रास्ते।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और विदेश में बैठे आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई राजधानी में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel