दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने लश्कर से जुड़े बताए जा रहे कमांडर शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए मॉड्यूल तैयार करने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह बांग्लादेश में रहकर काम कर रहा था और उसे आईएसआई के इशारे पर नेटवर्क खड़ा करने का निर्देश मिला था।
दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल सेल को आरोपी की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई। जैसे ही शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर के पास पहुंचा, टीम ने उसे दबोच लिया।
आतंकी नेटवर्क की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी देश में आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने की कोशिश में था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क, संपर्कों व फंडिंग स्रोतों की जांच की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel