सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करने वाले लोगों पर अब पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में सड़क पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा था।
🔶 सड़क नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई।
🔸 वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना न्यू उस्मानपुर ने न्याय संहिता की धारा 281 और MV एक्ट के तहत स्टंटबाजों के खिलाफ कसा सिकंजा। #DPUpdates#ViralVideo pic.twitter.com/FociYbmmve
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 17, 2026
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक चलाते हुए बस और टेम्पो के पास जाता है और ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल देता है। उसने दो DTC बसों और एक टेम्पो के साथ ऐसा किया। इसके अलावा वह एक बस के सामने बाइक खड़ी करके ट्रैफिक बाधित करता भी नजर आया, जिससे बस को रुकना पड़ा। युवक ने अपनी इन हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद मामला वायरल हो गया।
दिल्ली पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @DelhiPolice से एडिटेड वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना न्यू उस्मानपुर ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एडिटिंग को लेकर भी चर्चा
हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा सिर्फ गिरफ्तारी को लेकर नहीं है, बल्कि दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो की क्रिएटिव एडिटिंग भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई यूजर्स ने वीडियो की एडिटिंग स्टाइल की तारीफ की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट या सड़क पर हुड़दंग न करें, क्योंकि ऐसी हरकतें खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकती हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel