विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 में अपने स्वागत भाषण के दौरान वैश्विक चुनौतियों और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से जटिल और अनिश्चित होती जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों पर पड़ रहा है।
BRICS बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
BRICS बैठक में जयशंकर ने कई अहम वैश्विक विषयों पर ध्यान केंद्रित किया—
ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा
- ऊर्जा, भोजन, उर्वरक और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने पर जोर
सुरक्षित समुद्री मार्ग
- अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर बिना बाधा और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता
- वैश्विक व्यापार और आर्थिक स्थिरता के लिए इसे अहम बताया
आपूर्ति श्रृंखला और बाजार
- मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन
- विविध बाजारों के निर्माण पर बल
My welcome remarks to #BRICS Foreign Ministers’ Meeting, 2026. #BRICSIndia2026 https://t.co/IvtYBkeQZZ
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 14, 2026
जलवायु और तकनीक पर फोकस
जयशंकर ने जलवायु परिवर्तन और तकनीकी विकास को लेकर भी स्पष्ट रुख रखा—
- जलवायु न्याय और “Common but Differentiated Responsibilities” के सिद्धांत पर जोर
- सुशासन और समावेशी विकास के लिए तकनीक के इस्तेमाल की वकालत
- साथ ही डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और समान पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत बताई
शांति, कूटनीति और आतंकवाद पर सख्त रुख
विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर कहा—
- संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों का समाधान
- आतंकवाद के खिलाफ मजबूत वैश्विक सहयोग की जरूरत
Pleased to welcome my colleagues at #BRICSIndia2026 Foreign Ministers’ Meeting in New Delhi today.
We are meeting at a time when the world is increasingly complicated and uncertain, with severe impacts on emerging markets and developing countries.
Underlined the need for:
➡️… pic.twitter.com/4fSCINkqXN
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 14, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुधार की मांग
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता दोहराई—
- स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में सुधार
- वैश्विक संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधिक और प्रभावी बनाने पर जोर
भारत की अध्यक्षता का लक्ष्य
भारत की BRICS अध्यक्षता (#IndiaBRICSChairship) के तहत—
- मजबूती (Resilience)
- नवाचार (Innovation)
- सहयोग (Cooperation)
- सतत विकास (Sustainability)
को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।
जयशंकर ने विश्वास जताया कि BRICS 2026 की चर्चाएं एक स्थिर, न्यायसंगत और समावेशी वैश्विक व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel