दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत 28 अप्रैल को हुई है, और यह अब तेजी से विस्तार पा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को दिल्ली में लागू करते हुए बताया कि अब तक 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 28,000 से अधिक बुजुर्गों ने इसका लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
योजना के मुख्य बिंदु:
-
स्वास्थ्य बीमा कवर:
-
₹5 लाख का कवर केंद्र सरकार द्वारा
-
₹5 लाख का अतिरिक्त कवर दिल्ली सरकार द्वारा
-
कुल मिलाकर एक व्यक्ति को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
-
-
पंजीकरण प्रक्रिया:
-
सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल फोन की आवश्यकता है।
-
कोई अतिरिक्त दस्तावेज या प्रमाणपत्र नहीं मांगा जा रहा है।
-
मोबाइल पंजीकरण वैन के माध्यम से घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
-
-
लाभार्थियों को कार्ड वितरण:
-
सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अनिल शर्मा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
-
ये कार्ड दिल्ली के नामित अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देंगे।
-
-
राजनीतिक महत्व:
-
यह योजना बीजेपी की दिल्ली में वापसी की अहम वजह मानी जा रही है।
-
दिल्ली सरकार इसे बिना किसी देरी के तेजी से लागू कर रही है ताकि सभी पात्र बुजुर्गों तक लाभ पहुंचे।
-
योजना को एक अभूतपूर्व और वैश्विक स्तर पर अनूठी पहल बताया गया है।
-
वर्षों से अटका काम 50 दिन पुरानी सरकार ने कर दिखाया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस कार्यक्रम के दौरान पिछली केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला किया। CM रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली के लोगों को जो अधिकार बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, आज वह मिला है। मात्र 50 दिन पुरानी सरकार ने वह कर दिखाया जो वर्षों से अटका हुआ था। यह एक ऐतिहासिक दिन है, इतिहास लिखा जा रहा है। आपको बता दे कि, यह योजना लागू करने वाला दिल्ली देश का 35वां राज्य बन गया है।
आज हमारे लिए उत्सव का दिन है कि दिल्ली को आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ PM-ABHIM योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के लिए केंद्र सरकार से बहुत बड़ी सहयोग राशि मिली है। आयुष्मान योजना के लागू होने के इस अवसर से दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।… pic.twitter.com/hzXpMtDQpl
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 10, 2025
सीएम रेखा ने कहा- लम्हों ने खता की, लोगों ने सजा पाई
सीएम रेखा ने कहा कि, पीएम मोदी का हर कदम आम नागरिक के स्वास्थ्य को केंद्र में रखता है। उन्होंने दिल्ली को भी केंद्र की सभी योजनाएं ऑफर दिया था, लेकिन पिछली सरकार ने उन्हें लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि लम्हों ने खता की, लोगों ने सजा पाई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda और मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha की उपस्थिति में आज PM-ABHIM को लागू करने हेतु केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह मिशन दिल्ली की स्वास्थ्य अवसंरचना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। pic.twitter.com/usG7BMwKUK
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 10, 2025
जेपी नड्डा ने कहा- अब बस बंगाल बचा है वहां भी सरकार जाएगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण में विपक्षी दलों और पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि आज से आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू हो गई है, जिससे अब गरीबों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। पहले लोग स्वास्थ्य पर होने वाला 62 प्रतिशत खर्च अपनी जेब से करते थे, लेकिन आयुष्मान योजना के बाद यह खर्च घटकर 30 प्रतिशत रह गया है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी पर दिल्ली की जनता ने अटूट विश्वास किया है।
'मोदी की गारंटी, हर गारंटी पूरी होने की गारंटी' है, इसका प्रमाण है कि दिल्ली में 'आयुष्मान भारत योजना' गारंटी के साथ लागू हो चुकी है-श्री @JPNadda pic.twitter.com/7ZHzh3O4x1
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 10, 2025
जेपी नड्डा ने कहा, जब गलत सरकारें सत्ता में आती हैं, तो जनता के अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने कहा कि पहले 3 राज्य ओडिशा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल थे, जिन्होंने इस योजना को लागू नहीं किया था। ओडिशा और दिल्ली में अब सरकार बदल चुकी है और कमल खिल चुका है। अब बस बंगाल बचा है और वहां भी सरकार जाएगी और कमल खिलेगा।
'आयुष्मान भारत' दुनिया की सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज योजना है। ये हेल्थ इंश्योरेंस नहीं, बल्कि हेल्थ एश्योरेंस हैं।
भारत सरकार के 5 लाख हेल्थ कवरेज में दिल्ली सरकार ने भी 5 लाख रुपए जोड़े हैं, इस तरह जनता को 10 लाख रुपए का हेल्थ कवरेज मिलेगा-श्री @JPNadda pic.twitter.com/iCw9OurKPn
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 10, 2025