दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में चुनावी जश्न के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक पल है और पार्टी को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अभूतपूर्व जनादेश मिला है।
नितिन नवीन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये नतीजे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर बना हुआ है।
#WATCH | Delhi | BJP National President Nitin Nabin says, "The results of West Bengal, Assam and Puducherry have shown that the public of the nation trusts the leadership of PM Modi" pic.twitter.com/kAgh3Wnh2p
— ANI (@ANI) May 4, 2026
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस जनादेश को जिम्मेदारी के रूप में लेती है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
चुनावी नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ता जीत का उत्सव मना रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel