Delhi Police ने भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन मामले में पाँचवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने ग्वालियर से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को हिरासत में लिया जा चुका है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में
चारों आरोपितों को Patiala House Court ने पाँच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह का शर्टलेस प्रदर्शन सार्वजनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है और इससे भारत की कूटनीतिक छवि को नुकसान पहुँचा है।
Delhi Police has recovered t-shirts and posters that were used in the Indian Youth Congress's protest at the AI Summit at Bharat Mandapam from Indian Youth Congress leader Krishna Hari's car. Police have detained another Youth Congress protester and are conducting raids to…
— ANI (@ANI) February 22, 2026
कार से टी-शर्ट और पोस्टर बरामद
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस नेता कृष्णा हरि की कार से विरोध प्रदर्शन में इस्तेमाल किए गए टी-शर्ट और पोस्टर बरामद किए गए। इन टी-शर्टों पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की तस्वीरें थीं। साथ ही सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लिखे गए थे।
समिट के अंतिम दिन हुआ था प्रदर्शन
यह विरोध प्रदर्शन Bharat Mandapam में AI इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन हुआ, जब दुनियाभर से आए नेता और तकनीकी विशेषज्ञ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के भविष्य पर चर्चा के लिए मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
जांच जारी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपितों की पहचान की जा रही है। इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक के रूप में भी देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel