दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल की शुरुआत बड़े फैसलों के साथ की है। उन्होंने राजधानी के आगामी बजट 2025-26 को लेकर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने “विकसित दिल्ली” के विजन पर जोर दिया।
Hon'ble CM Smt. @gupta_rekha is addressing a Press Conference. https://t.co/hpl8OM6s9J
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 3, 2025
दिल्ली बजट 2025-26 की मुख्य बातें:
✅ बजट पेश करने की तारीख: 24 मार्च से 26 मार्च के बीच।
✅ जनता की भागीदारी:
- बजट तैयार करने के लिए जनता से व्हाट्सएप (9999962025) और ईमेल के जरिए सुझाव मांगे गए हैं।
- 5 मार्च को विधानसभा में महिला संगठनों के साथ संवाद होगा।
✅ मुख्य योजनाएं: - महिला सम्मान योजना को प्राथमिकता दी जाएगी।
- संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को बजट में शामिल किया जाएगा।
✅ जनता से सीधा संवाद: - दिल्ली के सभी मंत्री और विधायक जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे।
रेखा गुप्ता का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में विकास कार्यों में देरी नहीं होगी, बल्कि दिल्ली के विकास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। उनका लक्ष्य “दिल्ली की जनता के हितों की सुरक्षा और संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करना” है।
क्या आपको लगता है कि यह बजट दिल्ली के विकास में नए बदलाव लाएगा?