दिल्ली में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द ही वापस भेजा जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए अधिकतर वीज़ा रद्द कर दिए हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार गृह मंत्रालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कर रही है और अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Government of India has revoked all visas for Pakistani nationals, except Medical, Diplomatic & Long-Term visas, effective April 27, 2025. Medical visas will remain valid only till April 29. No new visas to be issued. Please read notification for further information. pic.twitter.com/k9lXhlO7oD
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) April 25, 2025
किन वीज़ा श्रेणियों को मिली छूट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि:
-
मेडिकल वीज़ा, दीर्घकालिक वीज़ा (LTV), राजनयिक वीज़ा और आधिकारिक वीज़ा को छोड़कर बाकी सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
-
मौजूदा मेडिकल वीज़ा भी 29 अप्रैल 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे।
-
अब नए पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।
-
यह निर्णय विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 3(1) के तहत लिया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर निर्देश दिया है कि:
-
हर राज्य अपने यहाँ रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करे।
-
तय समय सीमा के भीतर उनका निर्वासन सुनिश्चित करे।
-
किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में अवैध रूप से नहीं रहने दिया जाए।
सरकार गंभीरता से रख रही नजर
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार मामले पर गंभीरता से नजर रख रही है और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ही हर कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली में सभी जिला प्रशासनिक इकाइयों को इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए अलर्ट कर दिया गया है।