दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को अज्ञात गैंगस्टर की तरफ से फोन और व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है। गैंगस्टर ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
धमकी भरे मैसेज और कॉल में कहा गया कि, “रोहित गोदारा बोल रहा हूं। तेरी नेतागिरी अब खत्म हो गई है। कब तक तू हमारा फोन नहीं उठाएगा। अब गोली ही हमारी बात का जवाब देगी। 5 करोड़ से कम में कोई समझौता नहीं होगा।” यह मैसेज मिलने के बाद पूर्व DUSU अध्यक्ष तुरंत पुलिस से संपर्क में आए।

इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि धमकी जिस नंबर से आई है, उसका कंट्री कोड +380 है, जो यूक्रेन का है। जबकि रोहित गोदारा फिलहाल पुर्तगाल में रहता है और वहां का +351 नंबर इस्तेमाल करता है। ऐसे में पुलिस को शक है कि कोई शातिर व्यक्ति उसका नाम लेकर धमकी दे रहा है।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। वहीं रौनक खत्री ने कहा है कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और कानून पर पूरा भरोसा रखते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel