दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिसमें 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की कोशिश में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी, और अब मतदाताओं के निर्णय का इंतजार है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के बाद मतगणना 8 फरवरी को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने किया मतदान
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने #DelhiAssemblyElection2025 के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/EVjKLKdAa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu casts her vote for #DelhiElection2025 at Dr. Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya, President’s Estate. pic.twitter.com/FQHq4Yqq0C
— ANI (@ANI) February 5, 2025