सनातन संस्था, जो विश्वकल्याणकारी सनातन राष्ट्र की स्थापना और राष्ट्र-संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित है, आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ (हॉल क्रमांक 12) में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन कर रही है। मई 2025 में गोवा में हुए इसी महोत्सव में 23 देशों के 30,000 से अधिक साधक एवं धर्मप्रेमी सहभागी हुए थे।
यह तीन दिवसीय आयोजन सनातन राष्ट्र की स्थापना के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। इस अवसर पर देशभर के संत-महात्मा, धर्माचार्य, विद्वान, समाजसेवी और युवा वर्ग सहभागी होंगे। वे सनातन जीवन-मूल्यों, वैदिक परंपराओं और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान पर विचार-विमर्श करेंगे।
महोत्सव की शोभा बढ़ाने हेतु अनेक प्रतिष्ठित विभूतियाँ उपस्थित रहेंगी, जिनमें श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरिजी महाराज, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ, दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री श्री कपिल मिश्रा, सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले, ‘सेव कल्चर सेव भारत’ के संस्थापक श्री उदय माहुरकर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री विष्णु शंकर जैन एवं सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले जी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाल जी तथा श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगील जी की पावन उपस्थिति भी रहेगी।
भारत की सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान हेतु यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। महोत्सव में संत-महात्माओं एवं विद्वानों के ओजस्वी विचार समाज को धर्म, संस्कृति व राष्ट्रभक्ति की दिशा देंगे। आपका माध्यम इस राष्ट्रीय संदेश को समाज तक पहुँचाने में अमूल्य भूमिका निभा सकता है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस महोत्सव से संबंधित समाचार, लेख और वीडियो अपने मंचों पर प्रकाशित कर राष्ट्रकार्य में सहयोग दें। आपके बहुमूल्य सहयोग से यह संदेश जनमानस तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेगा, ऐसी आशा रखता हू।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel