दिल्ली पुलिस ने लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास एक छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले का सच सामने ला दिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि छात्रा के पिता अकील खान ने ही रचा था। उसने यह पूरा षड्यंत्र जितेंद्र नाम के युवक को फँसाने के लिए रचा था। पुलिस ने बताया कि हमले में एसिड नहीं, बल्कि टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल किया गया था।
दरअसल, इस घटना के कुछ घंटे पहले ही अकील खान पर जितेंद्र की पत्नी से रेप करने और उसके निजी फोटो खींचने का आरोप लगा था। जितेंद्र की पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अकील खान फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने उसे संगम विहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने बदला लेने और जितेंद्र को फँसाने के इरादे से यह झूठा एसिड अटैक रचाया।
#UPDATE | Delhi | The victim's father, Akil, has now been arrested. Sections of IT Act invoked: Delhi Police
Pic Source: Delhi Police https://t.co/C25UXMuaEP pic.twitter.com/H9vYTxlaRk
— ANI (@ANI) October 27, 2025
जाँच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिन्होंने छात्रा के आरोपों पर सवाल खड़े किए। जितेंद्र का लोकेशन घटना स्थल से दूर पाया गया और सीसीटीवी फुटेज ने भी इस बात की पुष्टि की। इसके बावजूद छात्रा ने पुलिस को बताया था कि कॉलेज जाते वक्त जितेंद्र, अरमान और ईशान ने उस पर एसिड फेंका और बाइक से फरार हो गए। उसने यह भी दावा किया था कि जितेंद्र उसे लंबे समय से तंग कर रहा था और उसका पीछा करता था।
लेकिन पुलिस को घटनास्थल से तेजाब या बोतल का कोई सबूत नहीं मिला। छात्रा के बैग पर भी कोई एसिड अटैक के निशान नहीं थे। जांच में बैग से केवल एक कुर्ती बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपित बाइक से भागते हुए कहीं नजर नहीं आए, जबकि छात्रा ने ऐसा दावा किया था। इसके अलावा पुलिस को पता चला कि ईशान और अरमान घटना के दिन दिल्ली में थे ही नहीं, बल्कि अपनी माँ शबनम के साथ आगरा में मौजूद थे।
A second-year B. Com student at DU was reported to have been attacked with acid by three men, one of whom had allegedly been stalking her for a long time. The incident triggered huge outrage.
Except, the story was fake. The burn marks on her hands were caused by a toilet… pic.twitter.com/eLh0rF3KH6
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) October 27, 2025
जाँच में यह भी सामने आया कि अकील खान और इन दोनों युवकों के बीच 2018 से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने झगड़े की वजह से अकील खान ने बदले की भावना से यह साजिश रची और अपनी ही बेटी का इस्तेमाल करते हुए झूठा मामला खड़ा कर दिया। पुलिस अब अकील खान के खिलाफ झूठे मुकदमे, यौन अपराध और सबूतों को गलत दिशा देने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel