समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन ने बुधवार, 7 जनवरी 2026 को पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी को सही ठहराया है। यह घटना अवैध अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई के दौरान सामने आई थी। मीडिया से बातचीत में एसटी हसन ने पत्थरबाजी की निंदा करने के बजाय इसे सरकार की कार्रवाई के खिलाफ लोगों की ‘प्रतिक्रिया’ बताया।
एसटी हसन ने सवाल उठाया कि प्रशासन आखिर रात 2 बजे बुलडोजर लेकर वहां क्यों पहुँचा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की नीयत पर संदेह किया जा सकता है। साथ ही यह भी जोड़ा कि भारत में लोग अक्सर अफवाहों पर भरोसा कर लेते हैं और संभव है कि पत्थरबाजी करने वाले लोग किसी अफवाह से गुमराह हो गए हों।
Ecosystem justifies stone pelting and mobocracy on govt servants / officials / police
Shocker : ACTION KA REACTION hua
Says ST Hassan to justify mobocracy
First spread rumours – then provoke – then send your MP to incite – then defend stone pelting
BBC – Bhadkana
Behkana… pic.twitter.com/yzMPHjsL8S
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 7, 2026
दरअसल, बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पुलिस बल के साथ दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के विरोध में मौके पर मौजूद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel