Canada के Calgary में स्थित Fairview School Calgary का एक फैसला विवादों में घिर गया है।
स्कूल प्रशासन ने Ramadan के दौरान रोजा रखने वाले छात्रों के सम्मान के नाम पर कैफेटेरिया में खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
लंच ब्रेक में खाने पर रोक
स्कूल द्वारा अभिभावकों को भेजे गए ईमेल के अनुसार:
-
कक्षा 4 से 6 तक के बच्चों के लिए लंच के पहले आधे समय में कैफेटेरिया “फूड-फ्री” रहेगा
-
कक्षा 7 से 9 के छात्रों के लिए पूरे लंच ब्रेक में कैफेटेरिया में खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है
इस फैसले से जो छात्र रोजा नहीं रख रहे हैं, उन्हें खाने के लिए दूसरी जगह तलाशनी पड़ रही है।

छोटे बच्चों पर भी लागू नियम
विवाद इसलिए भी बढ़ा क्योंकि यह नियम 9 साल तक के बच्चों (कक्षा 4) पर भी लागू किया गया है।
आलोचकों का कहना है कि इतनी कम उम्र के बच्चों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना अनुचित है और इससे वे असहज स्थिति में आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस फैसले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
लोगों का कहना है कि अगर कुछ छात्र रोजा रख रहे हैं, तो उनके लिए अलग व्यवस्था की जा सकती थी, लेकिन खाने वाले छात्रों को ही बाहर करना गलत है।
कुछ मुस्लिम यूजर्स ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के सामने खाने से कोई आपत्ति नहीं होती।
स्कूल बोर्ड की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद Calgary Board of Education (CBE) ने सफाई दी, लेकिन इससे भ्रम और बढ़ गया।
बोर्ड ने एक तरफ ईमेल भेजने की बात मानी, वहीं दूसरी ओर कहा कि कोई नया बदलाव लागू नहीं किया गया है।
कमेंट सेक्शन बंद, बहस जारी
विवाद बढ़ने पर बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया।
बोर्ड का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है, भले ही इससे अन्य छात्रों की सुविधा प्रभावित हो।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel