पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही एक बार फिर हिंसा और कथित धांधली की खबरें सामने आने लगी हैं। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चापड़ इलाके में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट को निशाना बनाए जाने की सूचना है। बूथ नंबर 53 पर झड़प हुई, जबकि भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है।
वहीं दक्षिण 24 परगना के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के चालताबेड़िया में बूथ संख्या 148 पर देर रात कुछ कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The monks of the ISKCON chant 'Hare Krishna' and sing 'Bhajans' as they head to cast their votes in the second and last phase of Assembly elections #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/ur7zSB8dmH
— ANI (@ANI) April 29, 2026
इस बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भबनीपुर सीट पर मतदान के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने वोटिंग में गड़बड़ी के लिए कथित तौर पर 750 नकली उंगलियाँ खरीदी हैं। उन्होंने दावा किया कि इनका इस्तेमाल फर्जी मतदान के लिए किया जाना था। हालांकि, TMC ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब दूसरे और अंतिम चरण में कोलकाता, हावड़ा और हुगली समेत 7 जिलों की कुल 142 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
इसी दौरान इस्कॉन के संत ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ का जाप करते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचे, जो इस चुनावी माहौल में एक अलग तस्वीर पेश करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel