देशभर में 2026 के चुनावी नतीजों और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा साफ नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।
इसके अलावा पुदुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। वहीं, देश के 5 राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की।
गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी जीत
गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर भाजपा के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहाण को 30,000 से अधिक वोटों से हराया।
वहीं महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय करदिले ने NCP (SP) उम्मीदवार मोकाते खांडू को करीब 1.12 लाख वोटों से पराजित किया।
बारामती में रिकॉर्ड जीत
महाराष्ट्र के बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2.18 लाख वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी।
उत्तर-पूर्व और अन्य राज्यों का हाल
नागालैंड के कोरीडांग सीट पर भाजपा के दाओचिएर आई. इमचेन ने जीत हासिल की, जबकि त्रिपुरा की धर्मानगर सीट पर जाहर चक्रबर्ती विजयी रहे।
हालांकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी कुछ राहत मिली है, क्योंकि पार्टी ने कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीटों पर जीत दर्ज की।
कुल मिलाकर, 2026 के चुनावी नतीजे भाजपा और NDA के लिए बेहद उत्साहजनक नजर आ रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी पकड़ और मजबूत होती दिखाई दे रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel