Narendra Modi ने गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को West Bengal विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले Krishnanagar में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Trinamool Congress (TMC) और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले बंगाल की जनता ने वामदलों के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब वही जनता TMC के “गुंडाराज” के खिलाफ खड़ी है।
‘झालमुड़ी’ पर सियासी तंज
सभा में पीएम मोदी ने ‘झालमुड़ी’ को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैंने झालमुड़ी खाई है, लेकिन मिर्ची TMC को लग रही है।”
यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें Mamata Banerjee ने प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने को “ड्रामा” बताया था।
पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि 4 मई को बीजेपी की जीत के जश्न में मिठाई और झालमुड़ी दोनों बांटी जाएंगी।
#WATCH | Nadia, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi says, "Modi's mantra is 'Sabka Saath, Sabka Vikas' (support for all, development for all); yet, this ruthless government preaches and practices 'Ghuspaithiyon ka saath, Ghuspaithiyon ka vikas' (support for infiltrators,… pic.twitter.com/F0yFYSiHdx
— ANI (@ANI) April 23, 2026
चुनावी हिंसा और मतदान पर बयान
प्रधानमंत्री ने पहले चरण के मतदान की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा काफी कम रही है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी उपलब्धि बताया और मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।
महिलाओं के लिए 10 बड़ी गारंटियां
रैली के दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए 10 प्रमुख गारंटियों का ऐलान किया, जिनमें शामिल हैं:
- हर ब्लॉक में महिला थाने और सख्त कानून व्यवस्था
- बंगाल पुलिस में महिलाओं की भर्ती
- महिलाओं को सालाना ₹36,000 की आर्थिक सहायता
- बेटियों के ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की मदद
- गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 सहायता
- बच्चों के पोषण के लिए ₹36,000 अतिरिक्त
- सुकन्या योजना का विस्तार
- ₹20 लाख तक का मुद्रा लोन और ‘लखपति दीदी’ योजना
- आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
- पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री
अंत में प्रधानमंत्री ने कहा, “यह मोदी की गारंटी है, और मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel