9 अप्रैल 2026 को देश के तीन प्रमुख हिस्सों—असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी—में लोकतंत्र का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। शुरुआती घंटों में ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह साफ नजर आया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों, खासकर युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं की हैं।
असम: 126 सीटों पर कड़ा मुकाबला, 1.5 लाख जवान तैनात
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए राज्यभर में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए 35 जिलों में 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेता मृणाल सैकिया ने भी मतदान कर इसे “लोकतंत्र का त्योहार” बताया।
People queue up to cast their vote in Assam, Kamrup district, as voting in Assam Assembly elections is underway
Photo source: ECI pic.twitter.com/iBpEcZhmaR
— ANI (@ANI) April 9, 2026
केरल: 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जहां करीब 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में इस बार एलडीएफ (LDF), यूडीएफ (UDF) और एनडीए (NDA) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
सुबह से ही कई बड़े नेताओं ने मतदान किया, जिनमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी शामिल हैं। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
#WATCH | BJP leader Anil K Antony casts his vote in Keralam elections, in Thiruvananthapuram pic.twitter.com/8XaLSudp3j
— ANI (@ANI) April 9, 2026
पुडुचेरी: 30 सीटों पर वोटिंग, रोबोट से स्वागत
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लगभग 9.50 लाख मतदाता नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने भी मतदान किया। इस बार चुनाव आयोग ने एक अनोखी पहल करते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए रोबोट तैनात किए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
#WATCH | Puducherry | BJP Puducherry President and candidate from Raj Bhavan constituency, VP Ramalingam casts his vote for the Puducherry Assembly elections 2026 at a polling station in Heritage Town
He says, "NDA government will definitely come to power once again, because we… pic.twitter.com/HI4BSYAItQ
— ANI (@ANI) April 9, 2026
उपचुनावों की भी वोटिंग जारी
विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के कुछ अन्य हिस्सों में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इनमें कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान जारी है।
हालांकि गोवा में प्रस्तावित उपचुनाव को हाई कोर्ट द्वारा रोक दिए जाने के कारण वहां फिलहाल मतदान नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग ने सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और संवेदनशील इलाकों में माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel