मशहूर असमिया गायिका गायत्री हजारिका का शुक्रवार को 44 साल की उम्र में असम के गुवाहाटी स्थित नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया। सिंगर कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। वह अपने गाने ‘जोरा पाटे पाटे फागुन नामे’ के लिए मशहूर थीं। गायत्री ने ‘तुमी कुन बिरोही अनन्या’, ‘जंक नासिल बोनोट’, ‘ज़ेउजी एक्सपोन’ और अन्य चर्चित गानों को भी अपनी आवाज दी है। कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गायत्री हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पोस्ट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CMOfficeAssam के एक्स हैंडल से आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, “HCM डॉ @himantabiswa ने प्रसिद्ध गायिका श्रीमती गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। असमिया संगीत में उनकी भावपूर्ण आवाज़ और स्थायी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। HCM ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।”
HCM Dr. @himantabiswa has expressed deep sorrow over the demise of renowned singer Smt. Gayatri Hazarika.
Her soulful voice and enduring contributions to Assamese music will always be remembered. HCM prayed for her eternal peace and extended heartfelt condolences to her bereaved… pic.twitter.com/1yGLb879gS
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) May 16, 2025
अतुल बोरा ने दी श्रद्धांजलि
असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “गायत्री हजारिका के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी भावपूर्ण आवाज ने असमिया संगीत को समृद्ध किया और अनगिनत दिलों को छुआ। बहुत बड़ी क्षति। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति!”
"সৰা পাতে পাতে ফাগুন নামে…"
Deeply saddened by the untimely demise of Gayatri Hazarika. Her soulful voice enriched Assamese music and touched countless hearts. A great loss. Heartfelt condolences to her family and fans. Om Shanti!
জনপ্ৰিয় কণ্ঠশিল্পী গায়ত্ৰী হাজৰিকাৰ আকস্মিক… pic.twitter.com/wlbx82jfnp
— Atul Bora (@ATULBORA2) May 16, 2025