मशहूर अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी स्टेज 4 ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रही हैं।
‘गुलाब गैंग’ और ‘जोरम’ जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी तनिष्ठा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा इमोशनल नोट साझा किया। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इसके बाद से वह लगातार इलाज करवा रही हैं और सकारात्मक बने रहने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर?
आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर के मुख्य ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. मंदीप सिंह के अनुसार, स्टेज 4 कैंसर का अर्थ है कि कैंसर अपने मूल स्थान से शरीर के अन्य अंगों में फैल चुका है। ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर को मेटास्टैटिक कैंसर भी कहा जाता है। इसका मुख्य मतलब है कि कैंसर का प्रसार सीमित है और यह पाँच से कम स्थानों तक फैला है। ऐसे मामलों में डॉक्टर सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी के जरिए सीमित फैलाव वाले ट्यूमर को लक्षित करते हैं ताकि बेहतर इलाज संभव हो सके।
कब और कैसे होता है यह कैंसर?
यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन ज़्यादातर उन लोगों में देखी जाती है जिन्हें पहले से कैंसर हो चुका हो। इसके कोई विशेष लक्षण नहीं होते, बल्कि यह जिस अंग में फैलता है, उसी के अनुसार परेशानी महसूस होती है।
- हड्डियों में: दर्द या बार-बार फ्रैक्चर।
- फेफड़ों में: सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी।
- दिमाग में: सिरदर्द, चक्कर आना, दौरे।
परिवार का योगदान क्यों है ज़रूरी?
डॉक्टरों का कहना है कि अगर ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें और ठीक न हों, तो तुरंत जांच करवाना चाहिए। समय पर निदान और उपचार से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। इसके साथ ही मरीज़ के परिवार का सहयोग, प्यार और सकारात्मक रवैया बेहद अहम है। जो मरीज अपने परिवार से मजबूत भावनात्मक सहारा पाते हैं, उनके ठीक होने और जीवन की संभावना बेहतर हो जाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel