जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सूत्र ने ये दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। फिल्म पर पिछले दो दिनों से बैन लगाने की माँग सोशल मीडिया पर जोर शोर से हो रही थी।
इस बीच फिल्म के दो गानों को यूट्यूब भारत से हटा दिया गया है यानी ये गाने अब भारत में नहीं देखे जा सकेंगे। गानों को प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक चैनल ए रिचर लेंस एंटरटेनमेंट पर अपलोड किया गया था लेकिन अब गायब हो गया है। फिल्म का प्रमोशन वीडियो भी डिलीट कर दिया गया है।
I&B Ministry sources say the movie 'Abir Gulaal', starring Pakistani actor Fawad Khan, will not be allowed to be released in India.
— ANI (@ANI) April 24, 2025
इतना ही नहीं म्यूजिक लेबल सारेगामा ने भी अपने यूट्यूब हैंडल से इन गानों को हटा दिया है। सारेगामा के पास इसके म्यूजिक राइट्स हैं। इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया साथ ही ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं करने का अनुरोध किया।
‘अबीर गुलाल’ पर प्रतिबंध: घटनाक्रम संक्षेप में
चरण | विवरण |
---|---|
फिल्म | पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत ‘अबीर गुलाल’ |
विवाद की जड़ | पहलगाम आतंकी हमला, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की हत्या |
सोशल मीडिया | 48 घंटे से #BanAbirGulal और #BoycottPakArtists ट्रेंड |
मंत्रालय की कार्रवाई | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक की सूचना दी |
डिजिटल प्लेटफॉर्म | फिल्म के दो गाने यूट्यूब से हटा दिए गए, प्रमोशन वीडियो भी डिलीट |
म्यूजिक लेबल | सारेगामा ने भी अपने यूट्यूब चैनल से गाने हटाए |
इंडस्ट्री स्टैंड | FWICE ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की माँग दोहराई |
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की पृष्ठभूमि
वर्ष | घटना | प्रतिबंध की स्थिति |
---|---|---|
2016 | उरी हमला | पाकिस्तानी कलाकारों पर FWICE व IMPPA ने बैन लगाया |
2019 | पुलवामा हमला | MNS व FWICE ने फिर से बैन को सख्ती से लागू करवाया |
2025 | पहलगाम हमला | अबीर गुलाल पर रोक, सोशल मीडिया का तीव्र विरोध |