लद्दाख में डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Leh में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण डेयरी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में दूध उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि हो और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे। सरकार के अनुसार, लेह में जल्द ही 50,000 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा। वहीं कारगिल में दूध उत्पादन बढ़ाकर उसे लेह में प्रोसेस किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय समन्वय को भी बढ़ावा मिलेगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रही इस परियोजना के तहत अब स्थानीय स्तर पर पनीर और दही का उत्पादन किया जाएगा। इससे बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय बाजार को मजबूती मिलेगी। यह पहल लगभग 18,000 जवानों की डेयरी जरूरतों को भी पूरा करेगी, जिससे आपूर्ति श्रृंखला और अधिक सुदृढ़ होगी।
#WATCH | करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रही इस परियोजना के तहत अब स्थानीय स्तर पर पनीर और दही का उत्पादन होगा, जिससे बाहरी निर्भरता में कमी आएगी।
10,000 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला यह संयंत्र आईटीबीपी और सेना के लगभग 18 हजार जवानों की जरूरतें भी पूरी करेगा, साथ ही स्थानीय… pic.twitter.com/T5yzD55ivx
— PB-SHABD (@PBSHABD) May 1, 2026
इसके अलावा करगिल में 10 टन प्रति दिन (TLPD) क्षमता वाले डेयरी प्लांट की नींव रखी गई है, जबकि लेह में दही और पनीर निर्माण की नई यूनिट शुरू की गई है। दूध की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे सुरक्षित रखने के लिए बल्क मिल्क कूलर सिस्टम भी लागू किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।
किसानों को सीधा लाभ देने के लिए एक डिजिटल ऐप AMCS (Automated Milk Collection System) भी लॉन्च किया गया है, जिससे दूध की खरीद और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। साथ ही एक मोबाइल दूध जांच लैब की भी शुरुआत की गई है, जो गुणवत्ता नियंत्रण में मदद करेगी।
सरकार का कहना है कि यह पहल “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे लद्दाख के किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक सुविधाएं और अधिक आय के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel