केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया और इसे “विकसित भारत की मजबूत नींव” करार दिया। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में देश को पारदर्शिता, दूरदर्शिता और भविष्य केंद्रित प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। यह सरकार “जनता के नेतृत्व वाली सरकार” है और इसी वजह से आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने इस कालखंड को “अमृत काल” बताते हुए कहा कि इन वर्षों में विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
11 साल पहले तुष्टिकरण के साथ – साथ समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सेफ करना राजनीति की संस्कृति का तरीका बन गया था।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार बनी है जो कि जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है।#11YearsOfSeva pic.twitter.com/RPkw7Uamth
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025
मोदी सरकार के 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियाँ और फैसले
जेपी नड्डा ने बताया कि मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास” के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आम जनता तक योजनाओं के लाभ को पारदर्शी तरीके से पहुँचाया है। उन्होंने सरकार के कुछ ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों की भी चर्चा की:
- अनुच्छेद 370 हटाना – जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर मुख्यधारा में लाया गया।
पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने कई बोल्ड डिसीजन लिये हैं। जम्मू – कश्मीर से धारा-370 हटाने की बात हो या तीन तलाक लागू कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की बात हो या फिर वक्फ बोर्ड कानून लाने जैसे बड़े निर्णय मोदी सरकार में हुए।
वहीं, भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की… pic.twitter.com/4Vv66qSPN2
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025
- तीन तलाक पर प्रतिबंध – मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम।
- नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) – पड़ोसी देशों से धार्मिक प्रताड़ना झेलकर भारत आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान।
- वक्फ अधिनियम में सुधार – वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु संशोधन।
- महिलाओं के लिए 33% आरक्षण – विधायी निकायों में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक आरक्षण विधेयक पारित।
बीते एक दशक में हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों की चिंता की है।
हमने Women-Led Development को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर NDA में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर SHGs को प्रमोट करने तक… मोदी सरकार में… pic.twitter.com/g2bdRzojzE
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025
लोगों की भागीदारी और नई नीतियों पर ज़ोर
नड्डा ने कहा कि पिछले वर्षों में जन भागीदारी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। पहले की सरकारों में जहां शिक्षा मंत्रियों तक को एक मंच पर लाना मुश्किल होता था, वहीं आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) जैसे व्यापक और समावेशी फैसलों पर सर्वसम्मति संभव हो पाई है। यह नीति भारत के शैक्षणिक ढांचे को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार ढालने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हर समस्या का सामने से सामना किया है।
जब उरी की घटना घटी तब पीएम मोदी ने कहा था, इसका जवाब दिया जाएगा, और इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक हुई।
पुलवामा की घटना घटी तक पीएम मोदी ने कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है, और इसका खामियाजा… pic.twitter.com/tOIbl4XxbV
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025
सामाजिक बदलाव और जन आंदोलन
जेपी नड्डा ने बताया कि मोदी सरकार ने समाज में बदलाव लाने के लिए अनेक प्रभावी अभियान शुरू किए, जिनमें:
- स्वच्छ भारत अभियान – इसे स्वतंत्र भारत का सबसे सफल जन आंदोलन करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, गरिमा और सामाजिक चेतना का आंदोलन बन गया।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति – बिना किसी भ्रम या अस्थिरता के नई नीति को लागू किया गया, जिससे हेल्थ सेक्टर में समग्र सुधार हुआ।
जिम्मेदार सरकार और राजनीति की नई संस्कृति
नड्डा ने जोर देकर कहा कि 2014 से पहले की सरकारें तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति की शरण में रहती थीं। लेकिन पीएम मोदी ने “रिपोर्ट कार्ड आधारित राजनीति” की शुरुआत की है, जहां हर मंत्रालय और योजना की प्रगति जनता के सामने पेश की जाती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जवाबदेही, पारदर्शिता और जनकल्याण के मूलभूत सिद्धांतों पर काम करती है।
वर्ष-2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई सरकार थी।
कांग्रेस के दौर में नकारात्मक माहौल बना था, लेकिन वर्ष-2014 के बाद देश में सकारात्मक बदलाव आया है। आज भारत का आम नागरिक ये कहता है कि “मोदी है तो मुमकिन है।”#11YearsOfSeva pic.twitter.com/JJ88asjmK7
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2025
जेपी नड्डा के अनुसार, मोदी सरकार के 11 वर्ष केवल शासन का समय नहीं बल्कि नई राजनीतिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला का प्रतीक हैं। नड्डा ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ले जाने के लिए यह सरकार और अधिक समर्पण से काम करेगी।