लोकसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह ने अपने विस्तृत संबोधन में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों और उनके जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई – ऑपरेशन महादेव और ऑपरेशन सिंदूर – पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने न सिर्फ इन अभियानों के सफल निष्पादन पर सरकार का पक्ष रखा, बल्कि विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पार्टी को भी कठघरे में खड़ा किया।
ऑपरेशन महादेव: आतंकियों को चुन-चुन कर मार गिराया
अमित शाह ने बताया कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में धर्म पूछकर आम नागरिकों की बेरहमी से हत्या की गई। इस बर्बर कृत्य में तीन निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। उन्होंने कहा, “मैं इन हत्याओं की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।”
इसके बाद भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से “ऑपरेशन महादेव” को अंजाम दिया, जिसमें:
-
तीन A-ग्रेड आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई:
-
सुलेमान उर्फ फैजल – लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी कमांडर
-
अफगान – लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी
-
जिबरान – एक अन्य ए-ग्रेड आतंकी
-
अमित शाह ने कहा कि इन आतंकवादियों की पहचान उन लोगों द्वारा की गई जो उन्हें रसद पहुंचाते थे और पहले ही हिरासत में लिए जा चुके थे। ये तीनों बैसरन घाटी में नागरिकों की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे। उनके पास से मिले कारतूसों और पहचान के बाद इन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया।
#WATCH | Delhi | On Operation Mahadev, Union Home Minister Amit Shah says, "… In the Operation Mahadev, Suleman alias Faizal…, Afghan and Jibran, these three terrorists were killed in a joint operation of the Indian Army, CRPF and J&K Police… Suleman was an A-category… pic.twitter.com/Nq04i1y814
— ANI (@ANI) July 29, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: सीमापार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला
गृह मंत्री ने बताया कि 30 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में सुरक्षा बलों को पूरी ऑपरेशनल आज़ादी दी गई। इसके बाद:
-
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई।
-
मात्र 20 मिनट (1:04 से 1:24 बजे के बीच) में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
-
इसमें 100 से अधिक आतंकवादी ढेर हुए, लेकिन कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मारा गया।
-
यह हमला इतना सटीक था कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) तक हिल गई।
इसके बाद भारतीय DGMO ने पाकिस्तानी DGMO को सूचित किया कि भारत ने आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कार्यवाही की है। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया, “यह मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है, कि हमला हो और हम डोज़ियर भेजते रहें। अब जवाब मौके पर और सटीक दिया जाएगा।”
Speaking in the Lok Sabha during Special Discussion on India’s strong, successful and decisive ‘Operation Sindoor’. https://t.co/uMPdAYiwU6
— Amit Shah (@AmitShah) July 29, 2025
विपक्ष पर सीधा हमला: पाकिस्तान को बचा रहे हैं?
अमित शाह ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और पी. चिदंबरम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा:
“मुझे उम्मीद थी कि विपक्ष आतंकियों के मारे जाने पर संतोष जताएगा, लेकिन वे सवाल पूछ रहे हैं कि आतंकी कहां से आए? यह जिम्मेदारी हमारी है, क्योंकि हम सत्ता में हैं, लेकिन विपक्ष को यह बताना चाहिए कि वे क्या कहना चाहते हैं? पाकिस्तान को क्यों बचा रहे हैं?”
उन्होंने चिदंबरम के उस बयान पर नाराज़गी जताई, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या प्रमाण है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तान से आए थे। शाह ने जवाब में कहा:
-
हमारे पास वोटर आईडी नंबर, पाकिस्तानी चॉकलेट, और कई भौतिक प्रमाण हैं।
-
“क्या इस देश का पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट देना चाहता है?”
-
“130 करोड़ जनता देख रही है कि कौन आतंकियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।”
व्यक्तिगत संवेदना और सुरक्षा बलों की सराहना
अमित शाह ने पहलगाम हमले के पीड़ितों से अपनी मुलाकात का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक महिला को देखा जो अपनी शादी के 6 दिन बाद ही विधवा हो गई थी। उन्होंने कहा:
“वो दृश्य मैं कभी नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री मोदी जी ने आतंक फैलाने वालों को कमजोर किया, और हमारी सेना ने हत्यारे आतंकियों को मार गिराया।”
गृह मंत्री अमित शाह ने अंत में दो टूक कहा: “यह सरकार आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ़ बयान नहीं देती – कार्रवाई करती है। जो निर्दोषों का खून बहाएंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। जो उन्हें बचाएंगे, उन्हें जनता देख रही है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat