भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने एक ऐसे हाईप्रोफाइल गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल और नौकरी का लालच देकर फँसाता था, उनका धर्मांतरण कराने का दबाव बनाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था।
पुलिस ने इस मामले में गिरोह की कथित मास्टरमाइंड अमरीन उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन और सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, लड़कियों की तस्वीरें और संपर्कों की जानकारी मिली है, जिससे बड़े सेक्स रैकेट और धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
दोस्ती और नौकरी के नाम पर बनाया शिकार
मामले का खुलासा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ और भोपाल की दो पीड़ित युवतियाँ साहस जुटाकर बागसेवनिया थाने पहुँचीं और पूरी घटना की जानकारी दी।
पीड़ितों के मुताबिक गिरोह गरीब और जरूरतमंद युवतियों को निशाना बनाता था। एक 30 वर्षीय महिला को 10 हजार रुपये महीने की बेबीसिटर नौकरी का लालच देकर आरोपितों के घर रखा गया। वहीं छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन को उसकी परिचित महिला के जरिए इस नेटवर्क में फँसाया गया।
नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग
पीड़िताओं के अनुसार, आरोपितों ने पहले उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद उन्हें भोपाल, अहमदाबाद और मुंबई जैसे शहरों में कथित तौर पर अमीर ग्राहकों के सामने भेजा जाने लगा। विरोध करने पर उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
धर्मांतरण और निकाह का दबाव
पीड़िताओं का आरोप है कि गिरोह केवल देह व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि उन पर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया जाता था।
उन्हें नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और कुरान पढ़ने के लिए कहा जाता था। आरोपित उनसे कहते थे कि मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह कर लो और नई जिंदगी शुरू करो।
झुग्गी से आलीशान विला तक पहुँची आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित बहनें पहले शहर की झुग्गी बस्तियों में रहती थीं। कथित तौर पर लड़कियों की सप्लाई और अन्य अवैध गतिविधियों से कमाई कर उन्होंने पॉश इलाके में आलीशान विला और लग्जरी लाइफस्टाइल बना ली थी।
कई शहरों से जुड़े नेटवर्क की आशंका
पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार कई बड़े शहरों और प्रभावशाली लोगों से जुड़े हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरोह के अन्य सदस्य बिलाल, चानू और यासिर फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel