Atiq Ahmed की मौत के बाद भी उसका गैंग सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं। Prayagraj में बालू ठेकेदार मोहम्मद फैसल गिट्टी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जमीन कब्जाने का आरोप
पीड़ित मोहम्मद फैसल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपित उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और उस पर बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
गुड्डू मुस्लिम के करीबियों पर आरोप
फैसल के मुताबिक, Guddu Muslim के करीबी अफजल, आजम और अकरम लगातार उसे धमका रहे थे।
उन्होंने कहा कि जमीन उनके नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
लोहे की रॉड और डंडों से हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपितों ने फैसल पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मोहम्मद फैसल की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel