click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘ये हिंदू लड़के हैं, इन्हें मारना ही है…’ – मंडप बनाने वाले हिन्दू परिवार पर हमला: राजकोट में अफजल, सिकंदर समेत 4 गिरफ्तार
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘ये हिंदू लड़के हैं, इन्हें मारना ही है…’ – मंडप बनाने वाले हिन्दू परिवार पर हमला: राजकोट में अफजल, सिकंदर समेत 4 गिरफ्तार
India

‘ये हिंदू लड़के हैं, इन्हें मारना ही है…’ – मंडप बनाने वाले हिन्दू परिवार पर हमला: राजकोट में अफजल, सिकंदर समेत 4 गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होने के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चारों भाइयों सिकंदर राउमा, अफजल राउमा, दरेद उर्फ ​​डालियो राउमा और समीर राउमा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 115(2), 352 और 54NS और GPA की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है।

Last updated: 2024/08/07 at 5:34 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

गुजरात के राजकोट में पूजा मंडप बनाने वाले हिन्दू परिवार पर 4 मुस्लिम हमलावर हो गए। हिन्दू परिवार को घेर कर मुस्लिमों ने हमला किया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Contents
घेर कर मारा, फिर घोंप दिया चाकूपरिवार की हर मदद की जाएगी- विश्व हिंदू परिषदचार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजकोट बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भगवतीपारा स्ट्रीट नंबर 9 में रविवार (4 अगस्त, 2024) को हुई। यहाँ रहने वाले जगदीशभाई वाघेला मंडप बनाने का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा मिहिर और छोटा बेटा आशीष फास्ट फूड बेचते हैं।

इस घटना की रिपोर्ट मिहिर ने दर्ज करवाई है। मिहिर की गई शिकायत के अनुसार, वह और उनका भाई अपनी खाने की दुकान पर मौजूद थे, इसी दौरान उनकी माँ यहाँ दौड़ती हुई आईं और उन्हें घर बुलाया। दोनों जब घर पहुँचे तो उनके पिता ने बताया कि वह जब दशम व्रत के लिए मंडप लगाने गए थे, तो आशाबापीर दरगाह के पास सिकंदर सहित अन्य लोगों से उनकी बहस हो गई। मिहिर अपनी पिता से बात कर ही रहे थे और इसी दौरान हमलावर उनके घर पर पहुँच गए।

शिकायत के मुताबिक, उनके घर आए हमलावरों ने मारपीट चालू कर दी। इसके बाद उनके भाई आशीष को पेट में चाकू मार दिया गया। हमले के कारण आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के बाकी सदस्यों को भी चोट आई है। इस मामले में राजकोट बी डिवीजन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

घेर कर मारा, फिर घोंप दिया चाकू

इस मामले में अधिक जानकारी पाने के लिए पीड़ित परिवार के मिहिर वाघेला से संपर्क किया। बात करते हुए मिहिर ने बताया, “मैं और मेरा भाई अपनी दुकान पर थे , तभी मेरी माँ हमें बुलाने के लिए दौड़ती हुई आईं। जब हमने जाकर पूछताछ की, तो मेरे पिता ने हमें बताया कि वह एक व्यक्ति के साथ आसबापीर की दरगाह के पास रहने वाले एक हिंदू परिवार के दशामाता व्रत के लिए मंडप लगाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में सिकंदर, अफ़ज़ल, दरेद और समीर नाम के मुस्लिम युवकों ने हमें रोक लिया।”

मिहिर ने आगे बताया, ”उन्होंने मेरे पिता को सड़क पर रोक कर कहा कि हमारी गली मत छोड़ो। मेरे पिता और उनके साथ के लोग वहाँ से लौट आये थे। हम खड़े होकर बात कर रहे थे तभी चारों भाई सिकंदर, अफजल, दरेद और समीर धारदार हथियार लेकर आ गए। इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया जब मेरे माता-पिता हमें बचाने के लिए बीच में आए, तो उन्हें भी पीटा गया।”

मिहिर ने बताया, ”इसी बीच सिकंदर और दरेद ने मेरे छोटे भाई को पकड़ लिया और अफजल ने अपने पास रखा चाकू मेरे भाई के पेट में घोंप दिया। वह लोग कह रहे थे कि यह हिंदू लड़के हैं, हिंदू हैं, उन्हें मारना ही है तो घायल कर दो। ऐसी चोट लगे कि गिर पड़े। मेरा भाई इसके बाद लहूलुहान हो गया। उसके पेट से खून निकल रहा था। तभी आसपास के लोग आ गए और चारों हमलावर भाग निकले। चूंकि मेरे भाई की हालत अभी गंभीर है, इसलिए हमने उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।” मिहिर ने बताया कि हमलावर हत्या करने आए थे।

परिवार की हर मदद की जाएगी- विश्व हिंदू परिषद

इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू समाज और संगठनों में भी गुस्सा है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के राजकोट जिला मंत्री आशीष सेठ ने बताया, ”परिवार पहले भगवतीपारा थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे। वहाँ PSI शेख ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसलिए परिवार में असंतोष था। बाद में जब वह बी डिवीजन पुलिस स्टेशन गए तो मामले को लेकर सही से सुनवाई हुई।”

उन्होंने आगे बताया, ”विश्व हिंदू परिषद ने परिवार से इस मामले में संपर्क किया है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जहाँ भी जरूरत होगी, परिषद समेत सभी हिंदू संगठन उनके साथ रहेंगे। हमने पुलिस से भी बात की है और उनसे नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू

शिकायत दर्ज होने के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चारों भाइयों सिकंदर राउमा, अफजल राउमा, दरेद उर्फ ​​डालियो राउमा और समीर राउमा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 115(2), 352 और 54NS और GPA की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। आगे की जानकारी मिलते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी।

 

 

You Might Also Like

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”

नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान

CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला

नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

कर्नाटक में अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर गरमाया, हुबली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और सख्त जांच की मांग

TAGGED: @hindu, Afzal, CM Gujarat, gujarat, gujarat police, hindi news, Hindu boys, hindu family, latest hindi news, Muslim, newschannelinindia, oneindianews, rajkot, Sikandar, topnewschannel

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article दीनी तालीम लेने जाती थीं 2 नाबालिग बहनें; मुल्ला हारून ने बड़ी से रेप और छोटी से अश्लील हरकत की
Next Article बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन, सियासी बदलाव का भारत पर क्या असर पड़ेगा, जानें सबकुछ

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”
Bihar India Top News May 30, 2026
नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान
India Maharashtra Top News May 30, 2026
CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला
India Top News May 30, 2026
नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
India Maharashtra Top News May 30, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.