मुंब्रा से AIMIM की पार्षद सहर शेख के “मुंब्रा को हरा बना देंगे” वाले विवादास्पद बयान पर मचा सियासी बवाल अब उनके माफीनामे तक पहुँच गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत और पुलिस नोटिस के बाद सहर शेख मुंब्रा पुलिस स्टेशन पहुँचीं और उन्होंने लिखित रूप में माफी माँग ली।
अपने माफीनामे में सहर शेख ने कहा कि यदि उनके बयान से किसी समुदाय, वर्ग या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुँची है, तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करती हैं। हालांकि, इस माफी के बावजूद बीजेपी नेता किरीट सोमैया उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग पर अड़े हुए हैं और मामले को आगे बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं।
Sahar Shaikh's APOLOGY
AIMIM's Sahar Sheikh apologised for her speech
"We will make Mumbra GREEN"
After My complaint, Police sent her Notice & called for explanation
During My today's follow up visit, Munbra Police in written response informed Me about The Apology pic.twitter.com/VhRMLDAKQT
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) January 24, 2026
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ था, जब सहर शेख ने जीत के बाद दिए गए एक भाषण में कहा था कि अगले पाँच वर्षों में मुंब्रा का हर उम्मीदवार AIMIM से होगा और पूरे मुंब्रा को “हरा” कर दिया जाएगा। बीजेपी ने इस बयान को हिंदू समुदाय को धमकाने वाला और सांप्रदायिक करार दिया था, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया।
विवाद बढ़ने पर AIMIM नेता वारिस पठान ने सहर शेख के बयान का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि “हरा” शब्द का मतलब पार्टी के विस्तार और AIMIM के झंडे के रंग से था, न कि किसी धर्म विशेष से। पार्टी की ओर से इसे गलत तरीके से पेश किए जाने का आरोप भी लगाया गया।
इस बीच, किरीट सोमैया ने शनिवार (24 जनवरी 2026) को एक बार फिर पुलिस स्टेशन जाने का ऐलान किया है। इससे साफ है कि माफी के बावजूद यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel