White Knight Corps ने सोमवार को जानकारी दी कि किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में 326 दिनों तक चले संयुक्त ऑपरेशन में 7 खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई भारतीय सेना, Jammu and Kashmir Police और Central Reserve Police Force (CRPF) के समन्वय से की गई।
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे आतंकी
सेना के अनुसार, मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े थे। ऑपरेशन में जैश कमांडर सैफुल्लाह और उसके साथियों को ढेर किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है।
326 दिन तक चला हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन
किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में कड़ाके की ठंड, बारिश और खराब मौसम के बावजूद सुरक्षाबलों ने अभियान जारी रखा। पिछले एक वर्ष में चतरू के घने जंगलों में एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुईं। आतंकियों ने किश्तवाड़ से डोडा, कठुआ और उधमपुर जिलों के बीच लगातार ठिकाने बदले, लेकिन संयुक्त बलों ने मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड के आधार पर उनका पीछा जारी रखा।
#WATCH | Kishtwar, J&K | General Officer Commanding (GOC) of the Counter-Insurgency Force (CIF) Delta, Major General A P S Bal, SM says, "…We'll keep neutralising terrorists whosoever comes in our area…In February, we have been able to eliminate six JEM terrorists and on both… https://t.co/zRV6ULlUDn pic.twitter.com/FxDXb9d404
— ANI (@ANI) February 23, 2026
एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
ऑपरेशन के दौरान FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और RPA/UAV जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया गया। सेना ने कहा कि टेक्नोलॉजी और जमीनी खुफिया सूचनाओं के तालमेल से आतंकियों को घेरकर खत्म किया गया।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बयान में कहा,
“हमारी सेना और खुफिया एजेंसियों के साहस और संकल्प के सामने कुछ भी नहीं टिक सकता। यह आतंकी नेटवर्क के लिए करारा प्रहार है।”
सुरक्षा समीक्षा के बाद तेज हुआ अभियान
7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जम्मू में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। उन्होंने सुरक्षाबलों को पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों के खिलाफ ‘मिशन मोड’ में कार्रवाई और घुसपैठ पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए थे।
सेना ने ऑपरेशन की सफलता के बाद अपना संकल्प दोहराया:
“हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं!”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel