प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक ऐतिहासिक यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं, जो हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद उनका पहला दौरा है। यह यात्रा केवल विकास योजनाओं के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक इरादों और क्षेत्रीय समृद्धि का स्पष्ट संदेश छिपा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Anji bridge, India’s first cable-stayed rail bridge in Jammu and Kashmir today. PM will also inaugurate Chenab bridge – world’s highest railway arch bridge today. pic.twitter.com/SoquIn9oAI
— ANI (@ANI) June 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने आज 11 बजे उधमपुर से बनिहाल रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का लोकार्पण किया। यह पुल न केवल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है, बल्कि भारतीय रेलवे के इतिहास में एक चमत्कारिक निर्माण के रूप में देखा जा रहा है। यह पुल कश्मीर घाटी को वर्ष भर भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला स्थायी और सशक्त माध्यम बनेगा, जो व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देगा। इसके बाद पीएम मोदी ने देश के पहले केबल-स्टे तकनीक पर आधारित रेलवे ब्रिज ‘अंजी ब्रिज’ का भी उद्घाटन किया। यह ब्रिज कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में बना एक अनूठा तकनीकी उदाहरण है, जो भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता को दर्शाता है।
#WATCH | Katra, J&K | Katra Railway Station is all set to welcome PM Narendra Modi as he will flag off the first Vande Bharat train from Katra to Srinagar. pic.twitter.com/PiQ6mLz9Ok
— ANI (@ANI) June 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हाईटेक सुविधाओं से लैस है – जैसे कि सब-ज़ीरो कंडीशन में चलने वाला हीटिंग सिस्टम, 360 डिग्री घूमने वाली आरामदायक सीटें, USB चार्जिंग पोर्ट, सजग निगरानी प्रणाली, और यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन व स्थानीय व्यंजन की सुविधा। चेयर कार का किराया ₹715 जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का ₹1320 तय किया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू से श्रीनगर की दूरी महज़ 4 घंटे में तय की जा सकेगी, जो पहले एक दिन से अधिक लगती थी। इस अवसर पर कटरा के स्कूली छात्र भी विशेष रूप से उत्साहित नजर आए, जो पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
#WATCH | Katra, J&K | School children await the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Katra.
PM Narendra Modi is all set to come here to flag off Vande Bharat Express on the Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL) from Katra to Srinagar. pic.twitter.com/1SM6IBjPua
— ANI (@ANI) June 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक इंजीनियरिंग चमत्कार का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश भी है कि भारत अब हर दृष्टि से आत्मनिर्भर, सशक्त और हर चुनौती के लिए तैयार है। मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में ₹46,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत इस क्षेत्र को आर्थिक आत्मनिर्भरता, बेहतर संपर्क और स्थायी विकास की दिशा में तेज़ी से अग्रसर करेगी। चिनाब और अंजी ब्रिज के उद्घाटन को मोदी सरकार की उपलब्धियों में स्वर्णिम अध्याय माना जा रहा है, जो देश की एकता, अखंडता और तकनीकी सामर्थ्य का प्रतीक है।
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the Chenab bridge (Pic 1) and Anji Bridge (Pic 2) today in Jammu & Kashmir.
Chenab Rail Bridge, situated at a height of 359 meters above the river, is the world's highest railway arch bridge. It is a 1,315-metre-long steel arch… pic.twitter.com/71ddahGlwF
— ANI (@ANI) June 6, 2025
इंजीनियर्स का उत्कृष्ट नमूना हैं चिनाब और अंजी ब्रिज
चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज दोनों ही इंजीनियर्स का उत्कृष्ट नमूना हैं। दोनों ही कश्मीर घाटी की लाइफ लाइन बनने जा रही हैं। एक तरफ दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है तो दूसरी तरफ पहला केबल ब्रिज है जिस पर रेल गाड़ी फर्राटा भरेगी। दोनों एक ही ट्रैक पर बने हैं और दोनों हिमालय की पीर पंजाल रेंज में अडिग खड़े हैं।