अहमदाबाद में सनातन संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा कार्य
अहमदाबाद के ‘अतितना आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट’ द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सनातन संस्था की ओर से वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री भरतभाई पांचाल, श्रीमती जयश्रीबेन पांचाल, श्रीमती दीपाली ओंकार और श्रीमती मेघाबेन पांचाल ने 50 से अधिक वृद्धजनों को वस्त्र वितरित किए।

वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता श्री लालाभाई ने संस्था की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्था की साधिका श्रीमती दीपाली ओंकार ने संस्था के विविध आध्यात्मिक कार्यों की जानकारी दी, धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व समझाया, कुलदेवी के नामजप का निर्देश दिया और भगवान शिव के बारे में आध्यात्मिक जानकारी साझा की।

यह सेवा कार्य न केवल वृद्धजनों के लिए संबल बना, बल्कि समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक सकारात्मक प्रयास भी सिद्ध हुआ।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel