द्वारका में दिल्ली पुलिस की गोली लगने से 23 वर्षीय मजदूर पांडव कुमार की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक बिहार के खगड़िया जिले का निवासी था और रोज़गार के लिए दिल्ली में रह रहा था।
इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। कई नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गलत ठहराया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
न्याय की मांग और शिकायत
पीड़ित परिवार की ओर से दिल्ली पुलिस के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक पहुँचाया गया है।
नेताओं का कहना है कि पुलिस को इस तरह कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है और घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही, परिवार को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही अमित शाह से मुलाकात करने की बात भी कही गई है।
दिल्ली के द्वारिका में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खगड़िया निवासी, श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 29, 2026
मुआवजे का ऐलान
घटना के बाद पीड़ित परिवार को कुल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
- बिहार सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
- वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने परिवार से मुलाकात कर 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मदद दी।
नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य… pic.twitter.com/qtRLwnX7yQ
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 28, 2026
प्रशासन की नजर
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच जारी है। परिवार और नेताओं की ओर से लगातार यह मांग उठ रही है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel