गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा रविवार को राजकोट में भारी जनसमूह की मौजूदगी में शुरू हुई। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से अपने पति को विदाई दी। वह इस भावुक क्षण में अपने बेटे से लिपटकर रो पड़ीं, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
विजय रूपाणी का निधन 12 जून 2025 को उस समय हुआ था जब एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार सुबह गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि डीएनए जांच के जरिए रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान सुबह 11:10 बजे की गई और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया।
#WATCH | Rajkot: Gujarat Governor Acharya Devvrat, Union Home Minister Amit Shah and CM Bhupendra Patel pay their respects to former Gujarat CM Vijay Rupani, who lost his life in the Air India Plane crash in Ahmedabad on June 12 pic.twitter.com/BXjR9WC3AR
— ANI (@ANI) June 16, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, और राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दुखद अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विजय रूपाणी की दशकों पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें ‘मोदी अर्काइव’ हैंडल से साझा किया गया और लिखा गया, “दशकों से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।”
#WATCH | Rajkot: Gujarat CM Bhupendra Patel pays tribute to former Gujarat CM Vijay Rupani, who died in the #AhmedabadPlaneCrash that occurred on June 12. pic.twitter.com/QxfVtund3l
— ANI (@ANI) June 16, 2025
इस अवसर पर विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने कहा, “यह सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि उन 270 परिवारों की भी पीड़ा की घड़ी है जिनके अपनों ने इस विमान दुर्घटना में जान गंवाई। मैं सभी बचाव कर्मियों – पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और आरएसएस स्वयंसेवकों – के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेताओं के भी आभारी हैं, जिन्होंने हर परिवार का साथ दिया। मेरे पिता ने 50-55 वर्षों के राजनीतिक जीवन में अनेकों लोगों के जीवन को छुआ और आज वे सभी हमारे साथ खड़े हैं।”
VIDEO | Rajkot, Gujarat: BJP leader and former Gujarat CM Vijay Rupani's final journey begins, last rites to be held in a while.#AirIndiaPlaneCrash
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7yK8gXmCl2
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2025
विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा एक भावुक विदाई बन गई, जिसमें सिर्फ एक राजनेता ही नहीं, एक जननेता और समर्पित सेवक को अंतिम प्रणाम दिया गया।