2025 में 1941 की परछाई! तारीखें, दिन और घटनाएं… क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है?
साल 2025 बीतते-बीतते आधा हो चुका है, लेकिन इन छह महीनों में दुनिया भर में जो कुछ घटा है, उसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है — जंग, आतंकी हमले, विमान हादसे और जलवायु आपदाएं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 2025 का कैलेंडर साल 1941 के समान है। केवल तारीख और दिन ही नहीं, बल्कि कुछ घटनाएं भी उसी साल जैसी लग रही हैं — जिससे लोगों में बेचैनी और आशंका बढ़ रही है कि क्या दुनिया फिर से किसी बड़े युद्ध की ओर बढ़ रही है?
1941 और 2025 का कैलेंडर एक जैसा क्यों है?
दरअसल, 1941 और 2025 दोनों गैर-लीप वर्ष (Non-Leap Year) हैं और 1 जनवरी बुधवार से शुरू हुए थे। कैलेंडर विशेषज्ञों के मुताबिक, हर 28 साल में तारीख और सप्ताह के दिन हूबहू दोहराते हैं — इसे “कैलेंडर पुनरावृत्ति चक्र” कहा जाता है। इसलिए 1941 का कैलेंडर 2025 में दोहर रहा है।
यानी इस साल हर महीने की तारीख और दिन का पैटर्न 1941 जैसा ही है।
1941 में क्या हुआ था?
1941 इतिहास का एक निर्णायक मोड़ था:
- जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया (ऑपरेशन बारबरोसा)
- जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका भी युद्ध में कूद गया
- युद्ध का फैलाव यूरोप, अफ्रीका और एशिया तक हो गया
- इसी साल द्वितीय विश्व युद्ध और भी घातक हो उठा
अब 2025 में क्या हो रहा है?
- रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, जिसमें अब तक लाखों जानें जा चुकी हैं
- इजरायल-हमास संघर्ष के बाद इजरायल-ईरान टकराव ने हालात और बिगाड़े
- भारत और पाकिस्तान के बीच भी चार दिनों तक सैन्य संघर्ष हो चुका है, जब पहलगाम आतंकी हमला हुआ
- अमेरिका फिर से मध्य-पूर्व की राजनीति में गहराई से इन्वॉल्व है
- युद्ध का असर यूरोप से मिडिल ईस्ट तक महसूस किया जा रहा है
क्या फिर से दोहराएगा इतिहास?
1941 की तरह 2025 भी वैश्विक तनावों और संघर्षों से भरा हुआ है।
- दोनों वर्षों में रूस-अमेरिका आमने-सामने हैं
- कई मोर्चों पर युद्ध चल रहे हैं
- विश्व युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, और लोगों में यही डर है कि क्या हम तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर हैं?
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel