ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय टॉप माओवादी कैडर के कमांडर सुखराम मरकाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर ₹21 लाख का इनाम घोषित था और वह मलकानगिरी तथा आसपास के क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा माना जाता था।
मलकानगिरी के एसपी विनोद पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखराम मरकाम कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहा है, जिनमें फायरिंग, IED ब्लास्ट, अपहरण और आम नागरिकों की हत्या जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसका सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
#WATCH | Malkangiri, Odisha: Malkangiri SP Vinod Patil says, "A Naxal cadre has surrendered before us… He was involved in several incidents of firing, IED blasts, kidnapping, and killing of civilians… I appeal to all other Maoist Naxal cadres through the media to also abandon… pic.twitter.com/wTPF1fHb2h
— ANI (@ANI) February 5, 2026
सरेंडर के दौरान उसने एक SLR राइफल, एक मैगजीन, 7.62 एमएम के 12 कारतूस और करीब दो किलो वजन के दो IED पुलिस को सौंपे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल विरोधी रणनीति की सफलता का संकेत है और इलाके में माओवादियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
एसपी विनोद पाटिल ने मीडिया के जरिए अन्य नक्सली कैडरों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाएं। पुलिस के अनुसार, इस आत्मसमर्पण के बाद मलकानगिरी जिला प्रभावी रूप से नक्सल मुक्त हो गया है और सुरक्षा बल क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel