उत्तर प्रदेश सरकार ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की संयुक्त टीमों ने पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर छापेमारी की है।
इस बड़े अभियान में अब तक लाखों रुपये की अवैध नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने 128 एफआईआर दर्ज की हैं और आधा दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य नकली नशीली दवाओं पर केंद्रित है।
कोडीन पर योगी सरकार का कोड़ा..
कोडीन सिरप के दुरुपयोग पर प्रदेश के 28 जिलों में 128 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है..
सबसे ज्यादा 38 एफआईआर वाराणसी में हुईं.. कानपुर में 8, गाजीपुर में 6, लखनऊ और लखीमपुर खीरी में 4-4 मामले दर्ज हुए हैं..
इस बीच सीएम योगी का रुख देखकर… pic.twitter.com/NbU9ye574R
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) December 5, 2025
जाँच में अनियमितताएँ पाए जाने पर दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स की बिक्री रोक दी गई है। वाराणसी में सबसे अधिक 38 मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है और इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8756128434 जारी किया है, जिस पर लोग गोपनीय जानकारी साझा कर सकते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य अवैध नशे के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel