फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने आखिरकार भारत की धरती पर कदम रख दिया है। लंबे समय से उनके भारत आगमन का इंतजार कर रहे फैन्स अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े। मेसी को देखने के लिए फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मेसी भारत पहुंचे 3 दिन के दौरे पर। बहुत बड़ा क्रेज है इनका खासकर नई पीढ़ी में। ऐसे सुपरस्टार विरले पैसा होते हैं। पढ़ें जिस देश में फुटबॉल उतना लोकप्रिय नहीं है वहाँ भी मेसी के लिए ऐसा जुनून है।
pic.twitter.com/WS0BOjUhP5
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 13, 2025
लियोनेल मेसी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं, जिसके दौरान वे कुल चार राज्यों का भ्रमण करेंगे। साल 2022 में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले मेसी सबसे पहले कोलकाता पहुंचे हैं। यहां वे अपने चाहने वाले फैन्स से मुलाकात करेंगे और इसके बाद उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
#WATCH पश्चिम बंगाल | स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के फैंस कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मेस्सी कोलकाता में अपने 'G.O.A.T इंडिया टूर 2025' की शुरुआत करेंगे, इसके बाद वे हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे। pic.twitter.com/VaiJ2ejdpp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
कोलकाता एयरपोर्ट पर मेसी के पहुंचते ही फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। जोरदार स्वागत के बीच मेसी टाइट सिक्योरिटी और गाड़ियों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से रवाना हुए। फैन्स मेसी के नाम के नारे लगाते नजर आए और इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करने के लिए बेताब दिखे। फैन्स की दीवानगी देखकर खुद मेसी भी बेहद खुश नजर आए।
Welcome to India Lionel Messi of Argentina
⚽ फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी का भारत आगमन हो चुका है 🇮🇳
Football मैदान के बादशाह, करोड़ों दिलों की धड़कन, अब भारतीयों फैंस के बीच!
Kolkata to Delhi का यह दौरा सिर्फ एक विज़िट नहीं, बल्कि भारत में फुटबॉल के सुनहरे भविष्य की… pic.twitter.com/OkzdRMsoLy
— श्रवण बिश्नोई (किसान/ Hindus) (@SKBishnoi29Rule) December 13, 2025
मेसी सबसे पहले एक खास ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित वेलकम फंक्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दमकल मंत्री सुजीत बोस, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की मौजूदगी भी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अपने भारत दौरे के दौरान लियोनेल मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। मेसी मुंबई भी जाएंगे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर, मेसी का यह भारत दौरा भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी यादगार उत्सव से कम नहीं है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel