नेसेट में पीएम मोदी के सम्मान में विशेष सत्र
इज़राइल की संसद Knesset में आयोजित विशेष सत्र में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस दौरान Benjamin Netanyahu ने भारत-इज़राइल संबंधों को बेहद मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर रहे हैं।
Prime Minister MK Netanyahu in special Knesset sitting honoring Prime Minister of India Modi: “Israel, like India, is a fortress of democracy in a wild region”https://t.co/r0x6lP1WUG pic.twitter.com/Wi9H5wBgu1
— The Knesset (@KnessetENG) February 25, 2026
नेतन्याहू ने कहा कि “भारत की तरह इज़राइल भी एक जंगली इलाके में लोकतंत्र का किला है।”
आतंकवाद के खिलाफ साझा संघर्ष पर जोर
Knesset के स्पीकर Amir Ohana ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती आतंकवाद के खिलाफ साझा संघर्ष की कसौटी पर खरी उतरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां इज़राइल के साथ एक हिम्मत भरी, लगातार और सच्ची दोस्ती का प्रमाण हैं।
पीएम मोदी: भारत हमेशा इज़राइल के साथ खड़ा रहेगा
नेसेट प्लेनम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज भी और भविष्य में भी इज़राइल के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
PM of India Modi in Knesset Plenum: India stands with Israel firmly in this moment and beyond, Am Yisrael Chai; our strong relationship not only serves national interests, but also contributes to global stability and prosperityhttps://t.co/tvCevGfN35@IsraelinIndia @IsraelMFA pic.twitter.com/G7HnaTw78E
— The Knesset (@KnessetENG) February 25, 2026
उन्होंने कहा:
“भारत इस समय और आगे भी इज़राइल के साथ मजबूती से खड़ा है। एम यिसराइल चाई। हमारा मजबूत रिश्ता न केवल दोनों देशों के हितों को मजबूत करता है बल्कि दुनिया में स्थिरता और समृद्धि में भी योगदान देता है।”
भारत-इज़राइल संबंधों को नई ऊंचाई
Prime Minister of India Modi first-ever recipient of Medal of the Knesset. Speaker MK Ohana: “His policy is an expression of a courageous, consistent and sincere friendship with Israel”https://t.co/WEdcu05DFz pic.twitter.com/f1IkvZZxK7
— The Knesset (@KnessetENG) February 25, 2026
विशेष सत्र और Knesset Medal से सम्मानित किया जाना भारत-इज़राइल संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। दोनों देश रक्षा, तकनीक, कृषि, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग में लगातार साझेदारी मजबूत कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel