उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
शिकायत के बाद तुरंत एक्शन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 28 मार्च 2026 को लोनी थाना में पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार किया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
CCTV और इंटेलिजेंस से हुई पहचान
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान CCTV फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान की गई।
इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 29 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel