केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि इस साल दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर देशभर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही बिहार के लिए एक नई वंदे भारत और चार नई अमृत भारत ट्रेनों का ऐलान भी किया गया।
VIDEO | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Four Amrit Bharat trains from Bihar to start soon; another Vande Bharat from Purnea to Patna to be launched."
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/YEe2kxhBrT
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
मंत्री ने बताया कि बिहार में पूर्णिया से पटना के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। वहीं, चार नई अमृत भारत ट्रेनें गया से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के बीच चलेंगी।
त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को विशेष लाभ देने के लिए रेलवे ने नई नीति की घोषणा भी की है। इसके तहत 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा पर किराए में 20 प्रतिशत छूट और कन्फर्म टिकट की सुविधा मिलेगी।
इसी बीच दक्षिण पश्चिम रेलवे ने भी त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें यशवंतपुर, सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु (SMVT), मैसूरु और अन्य शहरों से कई गंतव्यों तक स्पेशल सेवाएं शामिल होंगी।
Kindly note:
To cater to the extra rush of passengers during the forthcoming #GaneshChaturthi , #Dasara , #Deepawali, and #Chhath festivals, South Western Railway has decided to operate special train services from Yesvantpur and Sir M. Visvesvaraya Terminal Bengaluru towards… pic.twitter.com/XBsBIIFsld
— South Western Railway (@SWRRLY) August 20, 2025
यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (06563/06564) 23 अगस्त से 29 दिसंबर 2025 तक चलेगी और दोनों ओर कुल 19 फेरे लगाएगी। इसके अलावा एसएमवीटी बेंगलुरु-गोमती नगर-एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (06529/06530) 25 अगस्त से 7 नवंबर तक चलेगी और प्रत्येक दिशा में 12 ट्रिप पूरी करेगी।
एसएमवीटी बेंगलुरु-बीदर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल (06549/06550) केवल एक ट्रिप करेगी, जो 26 अगस्त और 27 अगस्त को निर्धारित है। इसी तरह मैसूरु-तिरुनेलवेली-मैसूरु एक्सप्रेस स्पेशल (06241/06242) 26 और 27 अगस्त को एक-एक यात्रा करेगी।
इसके अलावा एसएमवीटी बेंगलुरु-मडगांव-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल (06569/06570) भी केवल एक ट्रिप करेगी, जो 26 और 27 अगस्त 2025 को संचालित होगी।
इन अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना और त्योहारों के दौरान यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel