Hyderabad के बंजारा हिल्स इलाके में मिलावटी घी बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने भोलानगर स्थित ‘प्राइड डेयरी’ यूनिट पर छापा मारकर उसके मालिक मोहम्मद जुनैद हुसैन को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वह पाम ऑयल, वनस्पति और अन्य घटिया पदार्थ मिलाकर नकली घी तैयार कर उसे असली बताकर बाजार में बेच रहा था।
संयुक्त कार्रवाई में भारी बरामदगी
Hyderabad Police की कमिश्नर टास्क फोर्स और मसाब टैंक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूनिट से बड़ी मात्रा में मिलावटी डेयरी उत्पाद और मशीनें बरामद की गईं।
पुलिस ने छापे के दौरान:
-
460 किलो मिलावटी घी
-
70 किलो मिक्स घी
-
2090 किलो गाय की क्रीम
-
1170 किलो भैंस की क्रीम
जब्त की।
इसके अलावा 28 टिन वनस्पति तेल, इस्तेमाल किए गए ऑयल पैकेट, खाली टिन, दो बॉयलर, पैकिंग मशीन, पुशिंग मशीन और दो वजन मशीनें भी बरामद हुईं।
18.26 लाख का माल जब्त
छापे के दौरान चार गैस सिलेंडर, 70 अलग-अलग साइज के बर्तन, 25 खाली ड्रम और पैकिंग कवर भी बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 18.26 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यह मिलावटी घी आम लोगों, होटलों और आयोजनों में सप्लाई कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274 और 275 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel