पाकिस्तान की गिरती अंतरराष्ट्रीय साख और घरेलू दबावों के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) असीम मुनीर अब अफगानिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की भूमिका तैयार करते नजर आ रहे हैं। उनके इरादों की झलक 10 दिसंबर को इस्लामाबाद में आयोजित नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस में दिए गए भाषण में देखने को मिली, जहां उन्होंने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा समस्याओं के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।
विश्लेषकों का मानना है कि असीम मुनीर इसी तरह की रणनीति पहले भी अपना चुके हैं। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में हुए आतंकी हमले से पहले भी उन्होंने भारत के खिलाफ इसी तरह की भूमिका अपने बयानों से तैयार की थी। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। उस कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा, इसके बावजूद मुनीर अपने भाषणों के जरिए भविष्य के किसी कदम के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
“The blood of our Pakistani children is being spilled, and the hands behind it are in Afghanistan. Nearly 70% of TTP tashkeels are Afghan.”
🇵🇰 Field Marshal Asim Munir exposed the Afghan Taliban’s support for Indian-backed terrorists in front of Islamic scholars. pic.twitter.com/sWbUBmVXUC
— Zardan Sangzi (@ZardanSi) December 21, 2025
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए असीम मुनीर ने दावा किया कि भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को “ऊपरवाले की मदद” यानी अल्लाह की दैवीय सहायता मिली। उन्होंने कहा कि मई 2025 में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के जवाब में पाकिस्तान ने जो कदम उठाए, उसमें उन्होंने खुद इस दैवीय सहायता को महसूस किया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे, जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था।
अपने भाषण में असीम मुनीर ने धार्मिक रंग भी भर दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से दोनों देशों के बीच चार दिन तक हिंसक झड़पें चलीं। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक पाकिस्तान की तुलना 1400 साल पहले पैगंबर द्वारा स्थापित इस्लामी राज्य से की। मुनीर ने कुरान की कई आयतों का हवाला देते हुए इस्लाम और इस्लामी देशों के बीच पाकिस्तान की भूमिका को विशेष बताया।
"It was 'divine intervention' that helped the country during the May conflict with India… we felt it", says Pakistan Field Marshal Asim Munir pic.twitter.com/IkwUHM6R9E
— The Armoury Brief (@TheArmouryBrief) December 21, 2025
मुनीर ने दावा किया कि दुनिया में 57 इस्लामी देश हैं, लेकिन अल्लाह ने पाकिस्तान को एक खास दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हरमैन शरीफैन का रक्षक होने का सम्मान प्राप्त है। इस बयान के जरिए उन्होंने पाकिस्तान को इस्लामी दुनिया में एक विशेष स्थान पर स्थापित करने की कोशिश की।
पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर जारी हालात पर चिंता जताते हुए असीम मुनीर ने अफगानिस्तान को खुली चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) में से किसी एक का पक्ष चुनना होगा। मुनीर ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि अफगानिस्तान ने ऐसा नहीं किया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel